न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CAA और NRC के खिलाफ आज राजघाट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका-सोनिया होंगे शामिल

आज कांग्रेस पार्टी सरकार के इस कानून के खिलाफ हल्लाबोल करेगी। सोनिया, राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस आलाकमान आज दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह करेगा और सरकार का विरोध करेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Dec 2019 9:25:25

CAA और NRC के खिलाफ आज राजघाट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका-सोनिया होंगे शामिल

देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर जारी प्रदर्शनों के बीच रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि इस बिल के पास होने के बाद कुछ राजनीतिक दल तरह-तरह की अफवाहें फैलाने में लगे हैं, लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, भावनाओं को भड़का रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के मुसलमानों में अफवाह फैलाई जा रही है। देश के मुसलमानों का नागरिकता कानून से कोई लेना-देना नहीं है। PM मोदी ने कहा नागरिकता संशोधन कानून भारत के किसी नागरिक के लिए, चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान, के लिए है ही नहीं। ये संसद में बोला गया है। इस कानून का देश के अंदर रह रहे 130 करोड़ लोगों से कोई वास्ता नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की संसद ने दलितों और शोषितों के उज्जवल भविष्य के लिए नागरिकता संशोधन कानून बनाया है। सभी को देश की जनता के चुने हुए सांसदों, लोकसभा और राज्यसभा का सम्मान करना चाहिए।

CAA और NRC के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

इस बीच आज कांग्रेस पार्टी सरकार के इस कानून के खिलाफ हल्लाबोल करेगी। सोनिया, राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस आलाकमान आज दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह करेगा और सरकार का विरोध करेगा। बता दे, पहले यह धरना रविवार को होने वाला था लेकिन पार्टी ने बाद में इसे 23 दिसंबर को आयोजित करने का फैसला किया। धरना आज राजघाट पर दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और रात 8 बजे तक चलेगा। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लोगों से राजघाट पहुंचने की अपील की है। वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी रात 8 तक चलने वाले इस सत्याग्रह धरना में शामिल हो सकती हैं। कांग्रेस की मांग है कि संविधान और इसके तहत लोगों को मिले अधिकारों की रक्षा की जाए।

बता दें कि कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों की तुलना भारत छोड़ो आंदोलन से की है। पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसे (सीएए) वापस लेने और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) पर आगे नहीं बढ़ने का आग्रह किया।

कांग्रेस ने एनआरसी के संबंध में बयान को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल भी किया था। पूछा था कि क्या उनके और गृह मंत्री मंत्री अमित शाह के बीच सामंजस्य नहीं है या फिर दोनों मिलकर देश को बेवकूफ बना रहे हैं।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा था, 'साहेब दिल्ली में बोलते हैं कि एनआरसी पर कोई डिस्कशन नहीं हुआ, पर 28 नवंबर को झारखंड चुनाव के घोषणापत्र में बीजेपी एनआरसी लागू करने का वादा करती है।

उन्होंने कहा, 'अब दो बातें बताएं- पहली कि क्या प्रधानमंत्री और गृह मंत्री में सामंजस्य नहीं? दूसरी बात यह कि क्या सत्ता और संगठन के बीच खट-पट है या दोनों मिल कर देश का बेवकूफ बना रहे हैं?' दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलीला मैदान में एक सभा में कहा कि एनआरसी को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है, जबकि अभी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

आपको बता दे कि रविवार को भी देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन हुए। उत्तर प्रदेश में अभी तक इसका व्यापक असर दिखा है और कई शहरों में अभी भी इंटरनेट को बंद किया गया है। यूपी में अभी विरोध प्रदर्शन में 15 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। रविवार को प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदर्शन में मारे गए प्रदर्शनकारियों के परिवार से मुलाकात करने बिजनौर भी गई थीं। सोमवार को देश के कई शहरों में बड़ा विरोध प्रदर्शन बुलाया गया है।

CAA के समर्थन में BJP ने शुरू किया जन जागरण अभियान

वही दूसरी तरफ नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देशभर में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए बीजेपी ने अब जन जागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। शनिवार को दिल्ली में हुई बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने तह किया है कि पार्टी घर घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देगी। बीजेपी ने देश भर में 1000 रैली करने का भी कार्यक्रम तय किया है। रैली में स्थानीय और केंदीय नेताओं को शामिल होने को कहा गया है। पार्टी ने यह भी तय किया है कि देश भर में 250 प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएं, जिसको केंदीय मंत्रियों के अलावा पार्टी के प्रवक्ता संबोधित करेंगे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई बैठक में यह भी तय हुआ है कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और गुजरात से लेकर गुवाहाटी तक देश के सभी वर्ग के लोगों से संपर्क किया जाए और विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत