न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश : अनूठा मामला, स्कूल फीस भरने के लिए छात्रा ने की मोबाइल की चोरी, डिटेक्टिव मालिक ने खुद पड़ताल कर की मदद

अनूठा मामला देखने को मिला मध्यप्रदेश के इंदौर में जहां एक स्कूल छात्रा ने अपने मालिक का फोन चुरा लिया। इस छात्रा ने यह काम अपनी स्कूल की फीस भरने के लिए किया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Aug 2020 1:32:22

मध्यप्रदेश : अनूठा मामला, स्कूल फीस भरने के लिए छात्रा ने की मोबाइल की चोरी, डिटेक्टिव मालिक ने खुद पड़ताल कर की मदद

देखा जाता हैं कि कई बार अपराध करने वाले अपराधी के पीछे की सोच ऐसी होती हैं जिसे जानकर दिल पिघल जाता हैं। ऐसा ही अनूठा मामला देखने को मिला मध्यप्रदेश के इंदौर में जहां एक स्कूल छात्रा ने अपने मालिक का फोन चुरा लिया और उसे ढाई हजार रुपए में एक दुकान पर गिरवी रख दिया था। इस छात्रा ने यह काम अपनी स्कूल की फीस भरने के लिए किया था।

लॉकडाउन में परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। इस वजह से 12वीं क्लास की एक होनहार छात्रा के माता-पिता के पास स्कूल की फीस जमा करने के लिए पैसे नहीं थे। उसने अपने मालिक का महंगा फोन चुरा लिया। मालिक डिटेक्टिव हैं। उन्हाेंने खुद ही पड़ताल की और केस सुलझा लिया। उन्होंने छात्रा के भविष्य को देखते हुए पुलिस केस नहीं किया।

यह कहानी शहर के सुदामा नगर में रहने वाले डिटेक्टिव धीरज दुबे की। 2 अगस्त को उनका महंगा मोबाइल चोरी हो गया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बाहरी कोई व्यक्ति नजर नहीं आया। उन्हें घर में काम करने वाली बाई की 16 साल बेटी पर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने द्वारकापुरी थाने में आवेदन दिया। पुलिस मोबाइल चोरी की घटनाओं पर गंभीरता नहीं बरतती, इस केस में भी ऐसा ही हुआ।

ढाई हजार रुपए में दुकान पर गिरवी रख दिया था मोबाइल

इसके बाद धीरज ने खुद पड़ताल की तो पता चला कि बाई की लड़की 2 अगस्त से ही गायब थी। उसे बुलाकर बातों में उलझाया गया। पहले तो वह इंकार करती रही। सामाजिक बदनामी और भविष्य बर्बाद होने की बात आते ही वह घबरा गई। बोली, पापा के पास फीस भरने के लिए पैसे नहीं थे। मोबाइल चुराकर एक दोस्त को दिया था। उसने ढाई हजार रुपए में एक दुकान पर गिरवी रख दिया।

लॉकडाउन के कारण फीस नहीं भर पाए थे माता-पिता

धीरज दुबे ने पुलिस को सूचना देकर मोबाइल शॉप से मोबाइल छुड़वाया। बाद में छात्रा की फीस भी भर दी। दुबे ने बताया कि वह 11वीं में 71 प्रतिशत अंक लाई थी। लॉकडाउन के कारण उसके माता-पिता फीस नहीं भर सके इसलिए उसने चोरी की। उसकी नासमझी के कारण मोबाइल में जितना भी डाटा था, सब खत्म हो गया, क्योंकि मोबाइल चुराने के बाद उसने फ्लाइट मोड पर डाला और सिम तोड़कर फेंक दी थी। धीरज ने उसे पढ़ाई के बाद जॉब दिलवाने का वादा किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल