न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फांसी से पहले सताने लगा मौत का डर, कही सुरंग बनाकर भाग न जाएं दोषी, तैयार हो रहे नए 4 नए सेल

निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों को 22 जनवरी को फांसी की सज़ा दी जाएगी। लेकिन फांसी से पहले कही दोषी सुरंग खोदकर ना भाग जाएं, इसके लिए नए जेल नंबर-3 में चार सेल तैयार कराए जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Jan 2020 9:08:37

फांसी से पहले सताने लगा मौत का डर, कही सुरंग बनाकर भाग न जाएं दोषी, तैयार हो रहे नए 4 नए सेल

निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों को 22 जनवरी को फांसी की सज़ा दी जाएगी। लेकिन फांसी से पहले कही दोषी सुरंग खोदकर ना भाग जाएं, इसके लिए नए जेल नंबर-3 में चार सेल तैयार कराए जा रहे हैं। दोषियों को नए सेल में शिफ्ट किया जायेगा जहां उनपर नजर रखी जाएगी की कही ये सुरंग ना खोद लें, समय से पहले खुद जान ना दे दें या फिर इन पर कोई अन्य कैदी या जेल स्टाफ हमला ना कर दे। नए सेल में कहीं भी इस तरह की कोई चीज नहीं लगाई जा रही है, जिसका इस्तेमाल इनमें से कोई फंदे की तरह कर ले।

ये नए सेल फांसी के तख्ते के एकदम करीब उसी हाई सिक्युरिटी वॉर्ड में हैं, जहां कभी संसद हमले के दोषी आतंकवादी अफजल को रखा गया था। अफजल वाली सेल में भी चारों में से एक को रखा जा सकता है। इस सप्ताह इन्हें जेल नंबर-3 में शिफ्ट कर दिया जाएगा। हालांकि इन पर हर वक्त निगरानी होने के चलते जेल में सुरंग खोदने वाली आशंकाएं लगभग ना के बराबर हैं।

जेल सूत्रों ने बताया कि रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद सभी तरह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जेल के तमाम आला अधिकारियों ने फांसी के तख्ते वाली जेल नंबर-3 का दौरा किया। अधिकारियों ने यहां तैयार कराए जा रहे चारों सेल भी देखे। यहां टूटे-फूटे फर्श को ठीक कर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

मां से मिलकर फूट-फूटकर रोया निर्भया का दोषी

वही फांसी से पहले दोषियों के परिवारवाले इनसे मिलने के लिए तिहाड़ जेल पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जेल प्रशासन ने दोषी मुकेश सिंह को परिवारवालों को मिलने की इजाजत दी। शुक्रवार को मुकेश की मां उससे मुलाकात करने आई थीं। हालांकि, जेल प्रशासन का कहना है कि यह अंतिम मुलाकात नहीं थी। परिवार से अंतिम मुलाकात होनी अभी बाकी है। अंग्रेजी अखबार के द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मां से मिलते ही वह भावूक हो गया और फूट-फूटकर रोने लगा। मुलाकात के दौरान वो कई बार रोया, लेकिन इस दौरान परिवारवालों ने उसे ये समझाया कि सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पेटिशन डाला गया है और ऐसे में जल्द सब ठीक हो जाएगा। साथ ही उन्होंने दया याचिका के बारे में भी बताया।

जेल सूत्रों का कहना है कि इनमें से विनय शर्मा जेल नंबर-4 में और अन्य तीन जेल नंबर-2 में बंद हैं। मरने से पहले इनकी बिहेवियर स्टडी भी कराई जा रही है। इसके लिए एक साइकेट्रिस्ट हर दिन इनसे बातें करते हैं। बताया जाता है कि फिलहाल इनके व्यवहार में किसी भी तरह का कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। बता दें कि निर्भया केस में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से डेथ वारंट जारी होने के बाद दो दोषियों की ओर से क्यूरेटिव याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट में इस पर 14 जनवरी को सुनवाई होगी। इसी दिन पता चल जाएगा कि निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को फांसी दी जाएगी या फिर अभी दोषियों को कुछ दिन की और मोहलत मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत