Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : सूने मकान के ताले तोड़ पड़ोसियों ने की चोरी, मां के देहांत पर परिवार गया था गांव

पड़ोसियों ने ही सूने मकान के ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। रविवार को पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Mar 2021 11:35:21

जयपुर : सूने मकान के ताले तोड़ पड़ोसियों ने की चोरी, मां के देहांत पर परिवार गया था गांव

शहर के जवाहर सर्किल इलाके में एक सप्ताह पहले चोरी की वारदात हुई थी जिसका अब पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं। इसमें पड़ोसियों ने ही सूने मकान के ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। रविवार को पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से काफी मात्रा में चुराई गई नकदी व आभूषण बरामद कर लिए हैं। बाकी और बरामदगी के प्रयास जारी हैं। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। तब तीनों आरोपियों की गतिविधि संदिग्ध नजर आईं। ये सभी इसी बस्ती में आस-पड़ोस के मकान में रहते हैं। तब तीनों युवकों को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने वारदात कबूल ली।
डीसीपी (पूर्व) अभिजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमित लोनवाल (20) मनोहरपुरा कच्ची बस्ती जगतपुरा, शाहरुख खान (19) निवासी मानटाउन जिला सवाई माधोपुर और भरत धानका (19) निवासी शिवदासपुरा जयपुर हैं। ये तीनों जयपुर में ही जगतपुरा स्थित मनोहरपुरा कच्ची बस्ती में रहते हैं। इनकी निशानदेही पर चुराए गए करीब 4 किलोग्राम चांदी के जेवरात, एक मंगलसूत्र व 53,760 रुपए बरामद किए जा चुके हैं। शेष बरामदगी के प्रयास जारी हैं। मनोहरपुर कच्ची बस्ती में रहने वाले दीपक कुमार देवतवाल ने घर में चोरी का केस दर्ज करवाया थी। उन्होंने बताया था कि उनकी मां का देहांत 19 फरवरी को हो गया था। इसलिए वह परिवार के साथ पैतृक गांव बगरू कलां चले गए थे। अगले दिन 20 फरवरी को सुबह 6:30 बजे पड़ोसी का बच्चा जब घर से बाहर निकला तो उसे दीपक देवतवाल के घर का लॉक टूटा हुआ। तब उसने मोबाइल पर फोन पर दीपक को उनके घर के ताले टूटे होने और सामान बिखरा होने की सूचना दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका