न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जहर खाकर की कर्ज से परेशान परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या, वीडियो में बताए कई नाम

मरने से पहले परिवार ने एक विडियो बनाया जिसमें कई लोगों के नाम बताते हुए उन पर झूठे लेनदेन में फंसाने का आरोप लगाया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Dec 2020 6:27:33

जहर खाकर की कर्ज से परेशान परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या, वीडियो में बताए कई नाम

पंजाब के गुरदासपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों ने कर्ज से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले परिवार ने एक विडियो बनाया जिसमें कई लोगों के नाम बताते हुए उन पर झूठे लेनदेन में फंसाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतक परिवार के बेटे की शिकायत पर विडियो में नाम लिए गए दस लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

गुरदासपुर के कस्बा धारीवाल में मंगलवार देर रात नरेश कुमार (42), उनकी पत्नी भारती शर्मा (38) और बेटी मानसी (16) ने खुद को कमरे में बंद किया और सल्फास की गोलियां खा लीं। इससे पहले भारती शर्मा ने एक वीडियो बनाया। इसमें वे कह रही हैं कि उनके भाई ने किसी के हाथ उनके लिए सल्फास की गोलियां भेजी हैं और कहा है कि मर जाओ।

वीडियो में रोते रोते भारती शर्मा कह रही हैं कि मरने का दिल किसी का नहीं करता, लेकिन हमारी मजबूरी है। सल्फास की छह गोलियां है, दो-दो खा लेंगे। वहीं नरेश शर्मा ने कुछ लोगों के नाम लेकर आरोप लगाया कि उनका आपस में लेन-देन था, मुझे बेवजह फंसा दिया गया। उन्होंने आज तक किसी से ठगी नहीं की।

भारती शर्मा ने अपने भाई प्रदीप शर्मा, नीति पठानिया, नरेंद्र कुमार विज, गीतू्, अमनदीप महाजन, अमित सुनार, जगजीत सिंह पटवारी, जसपाल बेदी, दर्शना बब्बर और अमित धुना पर तंग करने का आरोप लगाया। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो में भारती कह रही हैं कि उन्हें इंसाफ मिलने की तो कोई उम्मीद नहीं, लेकिन वह चाहते हैं कि लोग उक्त लोगों के चंगुल में न फंसे, जिससे किसी अन्य व्यक्ति को उनकी तरह ऐसा कदम न उठाना पड़े।

जानकारी के अनुसार, नरेश कुमार धारीवाल शहर में ही गन्ने का रस बेचने का काम करता था। परिवार के तीन सदस्यों ने सल्फास खाया लेकिन उनके 18 वर्षीय बेटे कुनाल को इसकी भनक नहीं लगने दी। जैसे ही तीनों के जहर खाने की सूचना मिली तो उन्हें अमृतसर ले जाया गया, लेकिन नरेश कुमार ने बटाला में दम तोड़ दिया। भारती और मानसी की अमृतसर पहुंचकर मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल