न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3 राज्यों में BJP की हार पर नितिन गडकरी का बेबाक कमेंट, 'सफलता के कई पिता हैं, लेकिन विफलता अनाथ है'

पिछले दिनों बीजेपी के नेताओं को मीडिया से बातचीत में कम बोलने की सलाह देने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस बार खुद तीन राज्यों में मिली पार्टी की हार पर बेबाकी से राय रखी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Dec 2018 10:14:09

3 राज्यों में BJP की हार पर नितिन गडकरी का बेबाक कमेंट, 'सफलता के कई पिता हैं, लेकिन विफलता अनाथ है'

पिछले दिनों बीजेपी के नेताओं को मीडिया से बातचीत में कम बोलने की सलाह देने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस बार खुद तीन राज्यों में मिली पार्टी की हार पर बेबाकी से राय रखी है। दरहसल, तीन राज्यों में हार के बाद बीजेपी में विरोध की सुगबुगाहट दिखने लगी है। पुणे जिला शहरी सहकारी बैंक असोसिएशन लिमिटेड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इशारों-इशारों में गडकरी ने कहा कि कोई भी सफलता की तरह विफलता की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता है। सफलता के कई पिता हैं, लेकिन विफलता अनाथ है। जब भी सफलता मिलती है को उसका श्रेय लूटने की होड़ मच जाती है, लेकिन जब विफलता होती है तो हर कोई एक दूसरे पर उंगली उठाना शुरू कर देता है।

'महागठबंधन उन लोगों का गठबंधन है जो एनीमिक, कमजोर और हारे हुए हैं, 2019 में मोदी की अगुवाई में बीजेपी की विजय होगी'

नितिन गडकरी ने बुधवार को 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्ष के प्रस्तावित ‘महागठबंधन’ का परिहास उड़ाते हुए कहा कि यह कमजोरों की एकजुटता है और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। गडकरी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सामूहिक विपक्ष का सामना करते हुए भी जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा, ‘महागठबंधन उन लोगों का गठबंधन है जो एनीमिक, कमजोर और हारे हुए हैं। ये लोग हैं जिन्होंने कभी एक दूसरे को ‘नमस्कार’ नहीं कहा, एक दूसरे को देखकर कभी मुस्कराए नहीं या एक दूसरे के साथ चाय तक नहीं पी।’

nitin gadkari,bjp,bharatiya janata party,narendra modi,amit shah

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपनी साफगोई के लिए जाने जाते हैं। बैंक के संदर्भ में बात करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि कई बार बैंक सफल हो जाते हैं तो कई बार बैंक बंद भी हो जाते हैं। संस्थान को दोनों ही स्थितियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन राजनीति में जब सफलता मिलती है तो उसका श्रेय लेने की होड़ लग जाती है और जब हार से सामना होता है तो कोई भी आपसे पूछने नहीं आता है।

राजनीति पर बात करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि चाहे लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा का चुनाव। कोई भी प्रत्याशी हार जाने के बाद बहाने बनाने लगता है। मसलन पार्टी से उसे वह सपोर्ट नहीं मिला, वगैरह, वगैरह... लेकिन हर हार के पीछे एक कारण जरूर होता है कि या तो पार्टी लोगों का भरोसा जीत नहीं पाई या फिर पार्टी का प्रत्याशी लोगों का भरोसा जीतने में नाकाम रहा। एक हारे हुए प्रत्याशी की कहानी बताते हुए वह कहने लगे कि एक प्रत्याशी हार के बाद मुझसे शिकायत करने लगा कि मेरे पोस्टर्स समय पर नहीं छपे, जो रैली मैंने रखी थी वह कैंसिल हो गई। फंड मुझे समय पर नहीं मिला। गडकरी ने आगे बताया कि उस प्रत्याशी से मैंने कहा कि तुम इसलिए हारे क्योंकि तुम्हारी पार्टी और तुम लोगों का विश्वास जीतने में विफल रही।

बीजेपी नेता ने कहा, ‘श्रेय मोदी और बीजेपी को जाता है कि ये पार्टियां अब दोस्त बन गयी हैं।’ गडकरी ने अपने तर्क को मजबूती प्रदान करते हुए कहा कि सपा नेता मुलायम सिंह यादव और बसपा अध्यक्ष मायावती चिर प्रतिद्वंद्वी हैं।

वरिष्ठ मंत्री ने कहा, ‘जब मैं कॉलेज में था, इंदिरा गांधी के खिलाफ बड़ा गठबंधन था। सोशलिस्ट पार्टी, कांग्रेस (ओ) और जन संघ साथ में थे। गणित के हिसाब से तो गठबंधन के जीतने के आसार थे। लेकिन इंदिरा गांधी 1971 का चुनाव जीतीं।

राजनीति में दो और दो कभी चार नहीं होते।’ उन्होंने कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस की वोट हिस्सेदारी के बीच अंतर बहुत कम था। उन्होंने कहा, ‘विधानसभा चुनावों के परिणामों पर मत जाइए। हम लोकसभा चुनाव दोबारा जीतेंगे। हम अच्छा बहुमत हासिल करेंगे और मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत