न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : सिर्फ 24 घंटे में पुलिस ने किया चोरी की वारदात का खुलासा, तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

सूने घर के ताले तोड़कर 4.67 रुपए की नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा कर प्रतापनगर पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 Jan 2021 4:26:44

जोधपुर : सिर्फ 24 घंटे में पुलिस ने किया चोरी की वारदात का खुलासा, तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

कमला नेहरू नगर में रहने वाले एक डॉक्टर के सूने घर के ताले तोड़कर 4.67 रुपए की नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा कर प्रतापनगर पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस इन्हें रिमांड पर लेकर नकदी व सामान बरामदगी के प्रयास कर रही है। एसीपी (प्रतापनगर) नीरज शर्मा ने बताया कि कमला नेहरू नगर निवासी डॉ. बिलाल शेख पुत्र डॉ. निजामुद्दीन ने 27 जनवरी को प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी थी।

इसमें बताया कि 22 जनवरी को वे परिवार के साथ अहमदाबाद गए थे। 25 जनवरी की सुबह उन्हें उनके दोस्त अमित वंगानी ने फोन कर बताया कि 24 जनवरी की रात किसी ने डॉ. शेख के घर के ताले तोड़कर चोरी कर ली है। इस पर वे 26 जनवरी की सुबह वापस लौटे। भीतर एक कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला।

बदमाशों ने अलमारी में एक बैग में रखी 4 लाख 67 हजार रुपए की नकदी, तीन हाथ घड़ी, दस्तावेज इत्यादि चुरा लिए थे। इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश के लिए प्रतापनगर थानाधिकारी अमित सिहाग की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बदमाशों की पहचान करने के साथ ही तीन बदमाशों को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया, तो पुलिस ने महामंदिर थानांतर्गत खेता नाडी लाल बंगला रोड निवासी अजीज उर्फ मांगीलाल पुत्र नवाब खां अंसारी, कागा नाडी हाल कसाइयों की मस्जिद के पास निवासी बाबू हुसैन पुत्र सैय्यद मोहम्मद और मूलतया पाली के रोहट थानांतर्गत चोटिला दरगाह हजरत पीर दुलेशा हाल प्रतापनगर काली टंकी ढब्बू कॉलोनी निवासी शाहिल पुत्र सलीम शेख को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बदमाश बाबू हुसैन के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

LPG उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, सरकार ने गैस की कमी की आशंकाओं को बताया निराधार
LPG उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, सरकार ने गैस की कमी की आशंकाओं को बताया निराधार
‘एक दिन तू फ्रिज में मिलेगी…’ दोस्तों के मजाक के बीच छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप
‘एक दिन तू फ्रिज में मिलेगी…’ दोस्तों के मजाक के बीच छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप
क्या शेयर बाजार में निवेश करने वाले सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? योगी सरकार ने लिया अहम फैसला
क्या शेयर बाजार में निवेश करने वाले सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? योगी सरकार ने लिया अहम फैसला
Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
LPG संकट के बीच देशभर में ECA लागू, जानें इसका क्या मतलब है और सरकार ने क्यों उठाया यह कदम
LPG संकट के बीच देशभर में ECA लागू, जानें इसका क्या मतलब है और सरकार ने क्यों उठाया यह कदम
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
राम नवमी पर शुक्र करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे मजबूत योग
राम नवमी पर शुक्र करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे मजबूत योग
‘कुछ लोग खुद को बहुत बड़ा ज्ञानी समझते हैं...’, संसद में राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का तीखा हमला
‘कुछ लोग खुद को बहुत बड़ा ज्ञानी समझते हैं...’, संसद में राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का तीखा हमला
10 दिन लगातार करेले का जूस पीने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए
10 दिन लगातार करेले का जूस पीने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
LPG सिलेंडर में कितनी गैस बाकी है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में लगाएं पता
LPG सिलेंडर में कितनी गैस बाकी है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में लगाएं पता
जूते के पीछे बनी ये स्ट्राइप्स किस काम आती हैं? ज्यादातर लोग नहीं जानते
जूते के पीछे बनी ये स्ट्राइप्स किस काम आती हैं? ज्यादातर लोग नहीं जानते
Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ iPad को देगा टक्कर
Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ iPad को देगा टक्कर