न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नशे के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, सात किलो अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसमें उन्होंने मूल रूप से नेपाल के रहने वाले तीन लोगों को सात किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Nov 2020 7:45:45

नशे के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, सात किलो अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

देशभर में पुलिस और विभिन्न एजेंसियों द्वारा नशे के खिलाफ कारवाई की जा रही हैं। ऐसे में उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसमें उन्होंने मूल रूप से नेपाल के रहने वाले तीन लोगों को सात किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी यह अफीम नेपाल से सस्ते दामों पर खरीदकर लाते थे और उत्तर प्रदेश के रास्ते आकर देहरादून में बेचते थे।

डीआईजी एसटीएफ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि कार्रवाई क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में की गई है। एसटीएफ को काफी दिनों से एक मारीच नाम के तस्कर के बारे में सूचनाएं मिल रही थीं। इसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

सोमवार देर शाम सूचना मिली कि मारीच व उसके दो साथी किसी नशीले पदार्थ को लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर क्लेमेंटटाउन से सटे जंगल में छापा मारा। यहां से मारीच तमांग, महेश कुला मल्ल और नरेश जंगमंगल को पकड़ा गया। इनमें से मारीच के पास से तीन किलो, महेश के पास से दो किलो और नरेश के पास से एक किलो 790 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नेपाल में अफीम बेहद कम दामों में मिल जाती है। देहरादून और इसके आसपास इसके बहुत ज्यादा दाम मिलते हैं। ऐसे में यह अफीम वे नेपाल से लाकर यहां पर बेचते थे। डीआईजी ने बताया कि अफीम तस्करों का बहुत बड़ा गैंग हो सकता है।

मिर्जापुर सीरीज के ‘कालीन भैया’ जैसे बदला काम का तरीका

इनका सरगना मारीच तमांग है। वह काफी समय से अफीम की तस्करी नेपाल से करता था। मारीच की पत्नी भी तस्करी में लिप्त थी, लेकिन वर्तमान में वह फरार है। बॉर्डर पर सख्ती बढ़ जाने के कारण यह काम मुश्किल हो गया है।

एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2018 में आई वेब सीरीज मिर्जापुर में अफीम के धंधे को देखकर इन्होंने भी कालीन भैया वाले किरदार जैसा तरीका अपना लिया। मारीच व उसके दोस्त नेपाल से एकाध बैग कपड़ों का लाते थे। इन कपड़ों को वे बेचने के लिए कहकर लाते थे। इन्हीं में छुपाकर अफीम भी भारत में नेपाल बॉर्डर से पार कराई जाती थी। वेब सीरीज में कालीन के बीच में अफीम के धंधे को दिखाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव