न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पुलिस ने किया फ्लिपकार्ट ऑफिस में लूट का खुलासा, दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार

जिले के काेटपूतली इलाके में 1 फरवरी को दिनदहाड़े फ्लिपकार्ट के ऑफिस में पिस्टल दिखाकर करीब 4.39 लाख रुपए की लूट का खुलासा हो गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Feb 2021 10:33:01

जयपुर : पुलिस ने किया फ्लिपकार्ट ऑफिस में लूट का खुलासा, दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार

जिले के काेटपूतली इलाके में 1 फरवरी को दिनदहाड़े फ्लिपकार्ट के ऑफिस में पिस्टल दिखाकर करीब 4.39 लाख रुपए की लूट का खुलासा हो गया है। लूट की वारदात कंपनी के ही कर्मचारी ने अपने परिचितों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बदमाशों को ट्रेस कर लिया। इसके बाद दो सगे भाईयों समेत तीन बदमाशों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर ग्रामीण एसपी शंकरदत्त शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संजीव शर्मा (27) और उसका भाई गुलशन शर्मा (28) निवासी हरिपुरा, थाना मनोहरपुर जिला जयपुर के रहने वाले हैं। जबकि, तीसरा आरोपी राजेश शेरावत (23) सीकर जिले में खंडेला तहसील के गांव दुल्हेपुरा का रहने वाला है।

मास्टरमाइंड ने भाई व दोस्त के साथ मिलकर रची यह वारदात

एसपी शंकरदत्त ने बताया कि वारदात का मास्टरमाइंड संजीव शर्मा कोटपूतली कस्बे में फ्लिपकार्ट ऑफिस में कार्य करता है। उसने अपने भाई गुलशन व दोस्त राजेश शेरावत को के साथ मिलकर वारदात रची थी। संजीव ने बताया कि उसके ऑफिस में कर्मचारी नरेन्द्र सिंह 1 फरवरी को छुट्टी पर जाएगा। तब वह नरेंद्र सिंह की जगह काम करेगा। तुम दोनों चेहरे पर नकाब पहनकर पिस्टल लेकर बाइक से आना।

इसके बाद डराने धमकाने का नाटक कर मुझसे लॉकर के पासवर्ड पूछने के बाद तिजोरी में रखी नकदी लूट लेना। तब 1 फरवरी को साजिश के अनुसार राजेश व गुलशन ने फ्लिपकार्ट ऑफिस में नकदी लूटी और ऑफिस में सीसीटीवी की डीवीआर लेकर भाग निकले। ताकि उनका हुलिया सामने नहीं आए।

वारदात के बाद कोटपूतली एएसपी रामकुंवार कस्वां के निर्देशन में डीएसपी दिनेश यादव, प्रोबेशनर आरपीएस रतनाराम देवासी व कोटपूतली थानाप्रभारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने फ्लिपकार्ट ऑफिस के आसपास लगे सीसीटीवी चैक किए। वहां मौजूद कर्मचारी संजीव की कॉल डिटेल्स चैक की। संदेह होने पर कर्मचारी संजीव से गहनता से पूछताछ की। पहले वह गुमराह करता रहा। आखिर में उसने वारदात करना कबूल कर लिया। तब पुलिस ने संजीव, उसके भाई गुलशन और राजेश शेरावत को गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती