न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2018 : चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शुभ साबित हुआ यह नंबर, धोनी को भी मानना पड़ा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन का खिताब महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने नाम कर लिया। सीएसके ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 May 2018 7:58:38

IPL 2018 : चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शुभ साबित हुआ यह नंबर, धोनी को भी मानना पड़ा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन का खिताब महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने नाम कर लिया। सीएसके ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही तीसरी बार धौनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL का खिताब जीता है। टॉस हारकर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे। ये स्कोर उनकी गेंदबाजी को देखते हुए काफी बेहतर लग रहा था। लेकिन चेन्नई ने यह लक्ष्य 18.3 ओवरों में दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

वॉटसन की आतिशी पारी

- शेन वॉटसन को क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। इसका प्रमुख कारण यही है कि उन्होंने फाइनल मैच में धुआंधार नाबाद शतक जमाकर चेन्नई सुपरकिंग्स को तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाया। वॉटसन ने सिर्फ 57 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 117 रन बनाए।

chennai super kings,ipl 2018,ms dhoni,lucky number

खाता खोलने में वॉटसन को लगा समय

- अपना खाता खोलने के लिए वॉटसन ने 11 गेंदों का सामना किया और एक बार सेट हो जाने के बाद वॉटसन ने मैदान के चारों तरफ चौके और छक्के की झड़ी लगा दी।
- दस ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 80 रन था और वॉटसन 32 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन पर खेल रहे थे।
- वॉटसन की आतिशी पारी के बदौलत चेन्नई 9 गेंद शेष रहते हुए इस मैच को जीत गई।
- वॉटसन ने सिर्फ 57 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए। आखिर 72 रन वॉटसन ने सिर्फ 25 गेंदों में बनाए।
- अपनी शानदार पारी की वजह से वॉटसन 'मैन ऑफ़ द मैच भी बने।

शुभ साबित हुआ यह नंबर

- चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 7 नंबर शुभ साबित हुआ।
- चेन्नई सातवीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंची थी और चैंपियन बनने में कामयाब हुयी।
- महेंद्र सिंह धोनी का जर्सी नंबर भी 7 है और धोनी के कप्तानी में चेन्नई फाइनल जीतकर तीसरी बार चैंपियन बनने में कामयाब हुई।
- वॉटसन के लिए 7 नंबर भी शुभ साबित हुआ।
- 36 साल की वॉटसन ने 57 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए।
- वॉटसन ने 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 7 चौके शामिल थे।
- चेन्नई सुपर किंग्स के 100 रन 71 गेंदों से आए।
- शेन वॉटसन और सुरेश रैना के बीच 100 रन की साझेदारी भी 71 गेंदों में बनी।
- महेंद्र सिंह धोनी ने खुद माना की 7 नंबर उनकी टीम के लिए लकी साबित हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल