न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2018: लखनऊ के बाजार में बिक रही है सोने की मिठाई और चांदी के पटाखे, कीमत जान उड़ जायेंगे आपके होश

इन मिठाइयों में अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया और अफगानिस्‍तान से मंगा कर मेवे डाले गए हैं और इन पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Nov 2018 10:27:37

Diwali 2018: लखनऊ के बाजार में बिक रही है सोने की मिठाई और चांदी के पटाखे, कीमत जान उड़ जायेंगे आपके होश

1000, 5000 या फिर 10000 रूपये किलों की मिठाई के बारे में आपने सुना या फिर हो सकता है खाई भी हो लेकिन आज हम आपको ऐसी मिठाई के बारे में बताने जा रहे है जिसकी कीमत है 50 हजार रुपये किलो। चौक गए ना, हम बात कर रहे है लखनऊ के बाजार में बिक रही सोने की मिठाई के बारे में। इन मिठाइयों में अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया और अफगानिस्‍तान से मंगा कर मेवे डाले गए हैं और इन पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है। सोने की मिठाइयां, बिल्‍कुल सोने के बिस्किट जैसी दिखती हैं क्‍योंकि इनके ऊपर 24 कैरेट शुद्ध सोने की परत चढ़ाई गई है और इसकी स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें ऑस्‍ट्रेलिया के क्‍वींसलैंड के मैकडामिया नट्स, अमेरिका की ब्‍लैकबेरी, अफगानिस्‍तान के काले मुनक्‍के, चिलगोजे और कश्‍मीर का केसर मिला है। इन्‍हें इस दिवाली पर तोहफा देने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। इनकी कीमत है 50000 रुपये किलो और इसका नाम है 'एक्‍जॉटिका'।

देश की सबसे महंगी मिठाई बनाने वाली कंपनी छप्‍पनभोग स्‍वीट्स के मालिक रविंद्र गुप्‍ता कहते हैं कि 'सोने की मिठाई के साथ दौलत का गुमान नहीं, बल्कि ये एहसास जुड़ा है कि आप जिसे चाहते हैं, जिसकी केयर करते हैं उसे कोई बेमिसाल तोहफा दे रहे हैं।

रविंद्र गुप्‍ता कहते हैं, 'मैंने कई बार सोचा कि अपनी मोहब्‍बत का इजहार करने के लिए आम आदमी 50 हजार रुपये किलो की मिठाई नहीं खरीद सकता, लेकिन मेरी दिली ख्‍वाहिश थी कि ये आम आदमी तक पहुंचे। इसलिए मैंने एक-एक पीस मिठाई की स्‍पेशल पैकिंग बनवाई। ये एंटीक टाइप बॉक्‍स में है, जिसे आप कम पैसे में खरीद कर गिफ्ट कर सकते हैं।

diwali,gold sweets,silver crackers

यही नहीं, सोने की शाही मिठाइयों का मुकाबला करने चांदी के शाही पटाखे भी इस दिवाली बाजार में उतरे हैं। यहां कारीगर चांदी के रॉकेट, फुलझड़ी, चरखी और माचिस बना रहे हैं। इस बार शहर में दि‍वाली का ये नया रंग है। चांदी के रॉकेट, चांदी की चरखी और चांदी की फुलझड़ियां। यही नहीं, जब पटाखे चांदी के होंगे तो माचिस मामूली क्‍यों, लिहाजा चांदी के पटाखे जलाने के लिए चांदी की माचिस भी बना दी गई। लेकिन सच तो ये है कि ये सिर्फ सजाने और तोहफे देने के लिए हैं, इनमें बारूद नहीं है।

इस दिवाली बाजार में और भी बहुत कुछ है, 2000, 500 और 200 के नए नोट चांदी में बनकर आ गए हैं, चांदी और सोने के ताश के पत्ते भी बाजार में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप