न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : चोरों ने साफ़ किया बिश्नोई समाज के सबसे बड़े धाम मुकाम का दान पात्र

बीकानेर के मुकाम में चोरों ने बिश्नोई समाज के सबसे बड़े धाम के दान पात्र को साफ़ कर दिया और दो लाख रुपए चुरा लिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 10 Jan 2021 4:17:17

बीकानेर : चोरों ने साफ़ किया बिश्नोई समाज के सबसे बड़े धाम मुकाम का दान पात्र

प्रदेश में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा हैं और चोर अब मंदिरों को भी निशाना बना रहे हैं। बीकानेर के मुकाम में चोरों ने बिश्नोई समाज के सबसे बड़े धाम के दान पात्र को साफ़ कर दिया और दो लाख रुपए चुरा लिए। चार युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सुबह जब धाम संचालकों को पता चला तो समूचे क्षेत्र में हडकंप मच गया। अब नोखा पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल कर रही है।

नोखा के पास स्थित मुकाम धाम में दान पात्र रखा हुआ है। जिसमें देशभर से आने वाले लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार नगद रुपए डालते हैं। इसी दानपात्र को शनिवार रात करीब दो बजे चार जनों ने तोड़ना शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे तक मौके पर रहकर इन चार युवकों ने दानपात्र से करीब दो लाख रुपए निकाल लिए। यह सब एक वाहन में सवार होकर आए थे और उसी गाड़ी में रुपए लेकर फरार हो गए। वाहन के चक्कों के निशान पुलिस ने लिए हैं।

आराम से करते रहे चोरी

सीसीटीवी कैमरे में चार जने बड़े आराम से चोरी करते नजर आ रहे हैं। सभी ने मुंह ढक रखे हैं और दानपात्र तोड़ने के लिए औजार हाथ में लिए हुए हैं। एक युवक तोड़ रहा है और दूसरे उसकी सहायता कर रहे हैं। बड़ी आसानी से दानपात्र का गेट खोल लिया और उसमें रखे रुपए निकालकर एक बैग में डाल लिए। एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि चोरों ने धाम के मुख्य दरवाजे को भी खोला है। चारों ने एक साथ अंदर प्रवेश किया और एक साथ सब जगह पहुंचे। वो एक कार से आए थे और इस कार को मंदिर के बाहर खड़ा कर दिया। सफेद रंग की यह कार भी कैमरे में कैद हो गई है।

क्या है मुकाम

दरअसल, देशभर के बिश्नोई समाज का तीर्थ स्थल है मुकाम। इस समाज के पथ प्रदर्शक जम्भोजी की समाधि भी यहां पर है। देशभर में बिश्नोई समाज का यहां मेला भरता है। राजस्थान के अलावा हरियाणा के बड़े राजनीतिक हस्तियां इस मंदिर से सीधे तौर पर जुड़े हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती