न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्मार्टफोन यूजर हैं तो आप इन बातों का ध्यान जरूर रखें, जानें क्या सही, क्या गलत

आज के दौर में आपके पास स्मार्टफोन का होना जितना आवश्यक है, उतनी ही आवश्यकता इसके सही तरीके से इस्तेमाल करने की भी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Dec 2018 7:10:09

स्मार्टफोन यूजर हैं तो आप इन बातों का ध्यान जरूर रखें, जानें क्या सही, क्या गलत

आज के दौर में आपके पास स्मार्टफोन का होना जितना आवश्यक है, उतनी ही आवश्यकता इसके सही तरीके से इस्तेमाल करने की भी है। आज की पीढ़ी के लिए स्मार्टफोन को एक दुरुपयोग वाले उपकरण के तौर पर भी देखा जाता है। इससे बचना जरूरी है। इसके लिए आपको कुछ खास बातों पर गौर करना होगा, इससे आप मोबाइल फोन को सही ढंग से चला सकेंगे और अपना खयाल भी रख सकेंगे।

लंबे समय तक स्मार्टफोन को चार्ज न करें

कभी भी अपने स्मार्टफोन को अधिक देर तक चार्ज में लगा कर न छोड़ दें। इससे आपका फोन अधिक गरम हो जाएगा। इसका हमेशा ध्यान रखें कि जैसे ही फुल चार्ज हो जाए, प्लग ऑफ कर दें। साथ ही कभी भी भीग चुके फोन को चार्जिंग में न लगाएं। उसे पहले अच्छी तरह सूखने दें।

कभी भी छाती से लगे शर्ट के पॉकेट में फोन न रखें

इस मुद्दे पर हालांकि काफी बहस होती रही है, लेकिन डॉक्टरों की यह सलाह है कि लोगों को मोबाइल फोन या कोई भी ट्रांसमिटिंग डिवाइस छाती के पास शर्ट के पॉकेट में नहीं रखनी चाहिए। यह बात आपके स्वास्थ्य से सीधे-सीधे जुड़ी है।

चार्ज होते समय इयरफोन लगा गाने न सुनें

हाल में दुनियाभर में कई ऐसी खबरें आईं कि चार्जिंग के दौरान लोग इयरफोन लगाकर गाने सुन रहे थे और हादसा हो गया। दरअसल ऐसा करने से इयरफोन के माध्यम से बिजली का झटका लग सकता है। यहां तक कि इस साल ऐसा करने से कई मौत की खबरें भी आई हैं।

smartphone,mobile user,smartphone user

स्मार्टफोन के पास कभी न सोएं

इस बात का खास ध्यान रखें कि जहां आप सो रहे हैं वहां पास में कोई स्मार्टफोन तो नहीं। हमेशा सोते समय इसे अपने से दूर रखें। कभी भी स्मार्टफोन को तकिए के नीचे न रखें। यह न सिर्फ जोखिम भरा है, बल्कि इस पर यह बहस भी हुई है कि मोबाइल सिग्नल दिमाग पर असर डालता है।

धूप से हमेशा स्मार्टफोन को बचाए रखें

विशेषज्ञों का मानना है कि स्मार्टफोन को तेज धूप से बचा कर रखना चाहिए। खासकर जब फोन चार्जिंग में लगा हो तब इसका खास खयाल रखना चाहिए। दिन में कार के डैशबोर्ड या किसी गर्म स्थान पर मोबाइल रखकर चार्ज करने से बचना चाहिए। इससे आपका फोन अधिक गरम हो जाएगा। मोबाइल फोन के लिए सहन करने योग्य तापमान 0 डिग्री से 45 डिग्री सेंटीग्रेड तक है।

कभी भी सस्ते एडॉप्टर से फोन चार्ज न करें

हमेशा इस बात का खास ध्यान रखें कि अपने स्मार्टफोन को उसके साथ मिले चार्जर से ही चार्ज करें। अगर चार्जर खो जाए तो हमेशा ब्रांडेड चार्जर ही खरीदें। सस्ते चार्जर या एडॉप्टर से फोन को चार्ज न करें। सस्ते और नकली चार्जर सबसे बड़े जोखिमों में से एक हैं।

चार्ज करते समय फोन का कवर हटाना न भूलें

जब भी आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज करें, फोन के कवर या केस को हटा दें। इससे चार्जिंग के समय फोन के ओवर हीट यानी अधिक गरम हो जाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

अज्ञात सोर्स से ऐप डाउनलोड न करें

तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि कभी भी अज्ञात सोर्स या प्लेटफॉर्म से मोबाइल ऐप डाउनलोड नहीं करनी चाहिए। ऐसे ऐप न सिर्फ आपके फोन से डाटा चोरी कर सकते हैं बल्कि, आपके फोन को ऐसा डैमेज कर सकते हैं जिसे ठीक भी नहीं किया जा सकेगा। हमेशा आधिकारिक या सही माध्यम से ऐप डाउनलोड करें।

स्मार्टफोन को हमेशा लॉक रखें

जैसा कि सभी जानते हैं कि स्मार्टफोन में व्यक्तिगत जानकारियां होती हैं। ऐसे में हमेशा यह सलाह दी जाती है कि अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए उसे लॉक रखें। फोन को आप बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसे फिंगरप्रिंट या कठिन पासवर्ड से लॉक रख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत