न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन खत्म करने की जल्दी में नहीं हैं ये 7 राज्य, कहा - 2 हफ्ते और बढ़ाया जाए

इन राज्यों ने सोमवार को इशारा किया है कि वह 21 दिन के राष्ट्रीय लॉकडाउन के 14 अप्रैल को खत्म होने के बाद भी कुछ पाबंदियां जारी रखेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Apr 2020 10:27:47

लॉकडाउन खत्म करने की जल्दी में नहीं हैं ये 7 राज्य, कहा - 2 हफ्ते और बढ़ाया जाए

कोरोना वायरस से देशभर में अब तक 4 हजार 781 मामले सामने आ चुके हैं। बीमारी 27 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुकी है। 135 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 361 बीमारी से उबर चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 4 हजार 281 मामले सामने आए हैं। इनमें से 3 हजार 851 मरीजों का इलाज चल रहा है। 318 ठीक हुए हैं, जबकि 111 की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया हुआ है जो एक हफ्तें बाद यानी 14 अप्रैल को खत्म होने वाला है। इस बीच एक ओर जहां केंद्र सरकार ने 15 अप्रैल से पोस्ट लॉक डाउन की प्लानिंग कर रही हैं तो वहीं राज्य अभी भी इसको खत्म करने को लेकर संशय में हैं।

कम से कम सात राज्यों ने लॉक डाउन की समयावधि को आगे बढ़ाने का समर्थन किया है। इन सात राज्यों में सोमवार रात स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार 1367 मामले पाये गये थे। जो कुल मामलों का एक तिहाई है। इन राज्यों ने सोमवार को इशारा किया है कि वह 21 दिन के राष्ट्रीय लॉकडाउन के 14 अप्रैल को खत्म होने के बाद भी कुछ पाबंदियां जारी रखेंगे।

इन सात राज्यों ने दिये संकेत

एक ओर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि वह अपने राज्य में लॉकडाउन की समयावधि बढ़ाने के पक्ष में हैं वहीं महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड भी इसके समर्थ में हैं। उन्होंने संकेत दिया कि वे अगले मंगलवार यानी 14 अप्रैल के बाद भी प्रतिबंधों को पूरी तरह से खत्म नहीं करेंगे।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि देश में लागू 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि में 14 अप्रैल के बाद विस्तार किया जाए क्योंकि लोगों के जीवन रक्षा के लिए यह महत्वपूर्ण है। तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख ने कहा कि देश की 'खराब स्वास्थ्य सुविधाओ' के कारण वायरस से संक्रमण के प्रसार को रेाकना मुश्किल होगा। उन्होंने 2 और सप्ताह तक लॉकडाउन के विस्तार का सुझाव दिया है। उन्होंने BCG रिपोर्ट से एक संदर्भ लिया है, जिसमें सुझाव दिया गया कि भारत में 3 जून तक लॉकडाउन अच्छा रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि इसे आगे भी जारी रखा जाए क्योंकि कोरोना वायरस से जंग में भारत के पास यही एक हथियार है। उन्होंने कहा कि अगर इससे इकोनॉमी का कोई नुकसान होता है, तो उसकी भरपाई कर ली जाएगी लेकिन जानें गईं तो उन्हें नहीं लौटाया जा सकता।

महाराष्ट्र में हालात सबसे ज्यादा बिगड़े हुए हैं। यहां एक ही दिन में 120 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल केस 868 तक पहुंच गए। 621 केस के साथ तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। देश की राजधानी दिल्ल में भी 525 केस मिल चुके हैं।

वहीं यूपी के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में तब्लीगी जमात से जुड़े मामलों की संख्या में वृद्धि (305 में से 159) के बाद लॉकडाउन को लेकर अनिश्चितता है। 274 मामलों के साथ राजस्थान बाहर निकलने की रणनीति पर काम कर रहा है, जबकि 10 मामलों वाले छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा कि अंतरराज्यीय यात्रा को शुरू किये जाने के चलते वायरस का प्रसार हो सकता है।

मध्य प्रदेश के सीएम, असम के स्वास्थ्य मंत्री ने कही यह बात

इसके साथ ही 165 मामलों के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। एक समीक्षा बैठक में चौहान ने कहा कि 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन हटाया जा सकता है। इसके साथ ही गुवाहाटी में, असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा 'जब लॉकडाउन वापस ले लिया जाता है, हमें असम आने के इच्छुक लोगों को रेगुलेट करना होगा। अस्थायी अवधि के लिए, हमें स्थायी निवासियों के लिए भी ILP- जैसी स्थिति की आवश्यकता हो सकती है।' द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्थिति को देखते हुए सरकार द्वारा संतुष्ट होने के बाद ही लॉकडाउन को हटाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर