न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की गिनती में हुआ इजाफा, आंकड़ा पहुंचा 285

भारत में अब तक कोरोना के मामलों की संख्या 285 तक पहुंच गई है। संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य में से एक है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Mar 2020 12:47:30

भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की गिनती में हुआ इजाफा, आंकड़ा पहुंचा 285

भारत में अब तक कोरोना के मामलों की संख्या 285 तक पहुंच गई है। संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य में से एक है। यहां पॉजिटिव मामलों की तादाद 63 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, 10 मामले मुंबई के और 1 पुणे से है। कोरोना वायरस के आंकड़ों में यह बड़ा इजाफा है। एक ही दिन में कोरोनावायरस के 11 मामले बढ़ गए। 8 लोग विदेश से आए थे, 3 लोग कोरोना वायरस संक्रमितों के संपर्क में आ गए।

उत्तर प्रदेश में 23 लोग संक्रमित

वहीं, लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। जबकि उत्तर प्रदेश में कुल 23 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ विभाग ने मीडिया बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि आगरा में 8, गाजियाबाद में 2, नोएडा में 4, लखनऊ में 8, लखीमपुर खीरी में 1 मरीज में कोरोना को पुष्टि हुई है। अब तक कुल 984 टेस्ट निगेटिव पाए गए जबकि 157 के टेस्ट का इंतजार है। अब तक एयरपोर्ट पर 24580 की थर्मल स्कैनिंग हुई है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी मंत्रियों को वर्क फ्रॉम होम की हिदायत दी है। सीएम योगी ने मंत्रियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जब तक बेहद जरूरी ना हो, मंत्री लोगों से न मिलें। सीएम ने मंत्रियों को जनता दरबार और प्रभारी जिलों में जाने से मना किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिनके भीतर जरा सा भी कुछ लक्षण दिखे वो खुद को आइसोलेट कर लें।

इससे पहले लखनऊ में गायिका कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उधर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और विधायक पंकज सिंह ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं, अपना दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कोरोना की आशंका के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है।

लद्दाख में 13 लोग कोरोना से संक्रमित

लद्दाख में भी कोरोना कहर बरपा रहा है. अब तक 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 11 लेह जिले और 2 करगिल में हैं।

भारतीय रेलवे ने 'जनता कर्फ्यू' के मद्देनजर 3,700 से ज्यादा यात्री ट्रेनों और लंबी दूरी की ऐसी मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है, जो रविवार को अपनी यात्रा शुरू करने वाली थीं। भारतीय रेलवे द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, 'कोई भी यात्री या एक्सप्रेस ट्रेन देश के किसी भी रेलवे स्टेशन से शनिवार / रविवार की मध्यरात्रि 12 बजे से रविवार रात 10:00 बजे के बीच नहीं निकलेगी।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन