न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान में गुणात्मक बदलाव आया है : राजेन्द्र राठौड़

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान में गुणात्मक बदलाव आया है जिसके फलस्वरूप सरकारी विद्यालयों के प्रति आमजन का विश्वास बढा है एवं नामांकन में वृद्धि हुई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Mar 2018 8:14:55

शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान में गुणात्मक बदलाव आया है : राजेन्द्र राठौड़

जयपुर । ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान में गुणात्मक बदलाव आया है जिसके फलस्वरूप सरकारी विद्यालयों के प्रति आमजन का विश्वास बढा है एवं नामांकन में वृद्धि हुई है।

ग्रामीण विकास मंत्री शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में संविदा कर्मचारी सर्व शिक्षा अभियान द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा का दान-बड़ा दान है, भावी पीढ़ी को शिक्षा व संस्कार का दान करने वाले शिक्षकों को आधुनिक व शिक्षित समाज का निर्माण करने के लिए सदैव अपडेट व तत्पर रहना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में चूरू जिला राजस्थान में प्रथम पायदान पर खड़ा है, आवश्यकता है शिक्षकों द्वारा समर्पित व सेवाभाव से शैक्षणिक गतिविधियों का नियमित व बेहत्तर संचालन व क्रियान्वयन करने की।

पंचायती राज मंत्री ने कहा कि राज्य में प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा नियुक्त संविदा कार्मिक असुरक्षित महसूस कर रहा था, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा सीधे संविदा पर रोजगार मुहैया करवाकर कार्मिकों को राहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याणार्थ सदैव तत्पर रही है, अतः संविदा कार्मिक प्रतिबद्ध होकर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रयास करें।

समारोह में जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि चूरू जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नये बदलाव नजर आ रहे है। उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत संविदा कर्मी बेहत्तर प्रयासों से जिले में शैक्षणिक गतिविधियों को नये आयाम स्थापित कर विद्यालयों में बेहत्तर शैक्षिक वातावरण का निर्माण करें।

सम्मान - इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री द्वारा जिले की 7 पंचायत समिति क्षेत्रों में कार्यरत 42 शिक्षकों एवं संविदाकर्मियों तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की श्रेष्ठ 6 शिक्षिकाओं को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

समारोह में सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत संविदाकर्मियों ने ग्रामीण विकास मंत्री को 51 किलो फूलों की माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया तथा संविदाकर्मी कृष्णा पचार ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। एडीपीसी बजरंगलाल सैनी ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में संचालित गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (मा. व प्रा.) पीतराम सिंह काला व सम्पतराम बारूपाल, विक्रमसिंह कोटवाद, पदमसिंह, अशोक सिंह शेखावत सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं संविदाकर्मी उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन