न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : आज से खुली मनोरंजन की राह, राजमंदिर के पहले शो में पहुंचे सिर्फ 20 फीसदी लोग

सिनेमाघरों में मूवी टिकट हार्डकॉपी की बजाय साॅफ्टकॉपी के रूप में मोबाइल में दिए जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Feb 2021 6:57:35

जयपुर : आज से खुली मनोरंजन की राह, राजमंदिर के पहले शो में पहुंचे सिर्फ 20 फीसदी लोग

कोरोना के चलते लंबे समय के अंतराल के बाद आज से मल्टीप्लेक्स के रूप में मनोरंजन की राह खुली हैं। 14 मार्च 2020 से बंद पड़े सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ आज खोला गया जिसमें शुरूआती रूझान कम ही रहा हैं। प्रसिद्द राजमंदिर में सिर्फ 20 फीसदी लोग पहुंचे थे। सिनेमाघरों में मूवी टिकट हार्डकॉपी की बजाय साॅफ्टकॉपी के रूप में मोबाइल में दिए जा रहे हैं। नई मूवी नहीं होने और कड़े नियम के चलते सिनेमाघरों में सामान्य दिनों की तुलना में 3 से 4 शो ही रखे गए हैं।

अजमेर रोड स्थित एलीमेंट्स मॉल में संचालित आइनोक्स सिनेमा में द मास्टर, राम प्रसाद की तेरवीं, सूरज पे मंगल भारी मूवी अलग-अलग ऑडी में चल रही है। सिनेमाघर के यूनिट हैड गुरजीत सिंह ने बताया कि विजय मूवी के लिए पहले शो में 75 सीटों में से 33 सीटों पर दर्शक मूवी देखने पहुंचे हैं, जो हमारे लिए काफी अच्छा रेस्पॉस है। इसी तरह एक दूसरी ऑडी में मेडम चीफ मिनिस्टर मूवी के लिए 60 सीटों में से 12 सीटों पर लोग मूवी देखने आए हैं। उन्होंने बताया कि शो देखने आने वाले सभी दर्शकों के लिए हमने कोरोना गाइडलाइन की पूरी पालन की है। लोगों को टिकट हार्डकॉपी में न देकर उनके मोबाइल पर साॅफ्ट कॉपी में दी गई। इसके अलावा सिनेमाघर में अंदर आने से पहले हर व्यक्ति की स्कैनिंग करके तापमान मापा गया, उनके हाथ सैनेटाइज करवाए गए।

राजमंदिर सिनेमाघर के मैनेजर अशोक तंवर ने बताया कि 1132 सीटों की कैपेसिटी वाले हॉल में 50% ही सीटों की बुकिंग के लिए खोला गया है। कोरोनाकाल के बाद पहली मूवी द मास्टर का शो दर्शकों को दिखाया। उन्होंने बताया कि आज 566 सीटों में से 115 लोग ही मूवी का पहला शो देखने पहुंचे। इसमें भी 60 फीसदी लोग टूरिस्ट हैं, जो मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व आस-पास के राज्यों के हैं, जबकि 40 फीसदी शहर के ही दर्शक हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल सिनेमाघरों में लोगों की आवाजाही पहले की तरह होने में समय लगेगा, क्योंकि अभी नई मूवी कोई भी नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि पहला शो खत्म होने के बाद सभी सीटों को सैनेटाइज करवाया जाएगा, जिसके बाद दूसरा शो शुरू किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
यूपी में पेट्रोल-डीजल और LPG की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, 24 लोगों पर FIR, 6 आरोपी गिरफ्तार
यूपी में पेट्रोल-डीजल और LPG की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, 24 लोगों पर FIR, 6 आरोपी गिरफ्तार
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी