न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : चोरी के जुर्म में मिली मौत की सजा, आरोपी भाइयों ने पीट-पीटकर ली चोर की जान

दो ट्रक ड्राइवर भाइयों ने एक शख्स को चोरी करते हुए पकड़ा और उसकी इतनी बुरी तरीके से पिटाई की कि उसकी मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Aug 2020 1:35:27

दिल्ली : चोरी के जुर्म में मिली मौत की सजा, आरोपी भाइयों ने पीट-पीटकर ली चोर की जान

वर्तमान मसय में हाथ-पाई और मारपीट होना आम बात हो चुकी हैं। जरा सी नोंकझोंक कब बड़ा रूप ले लें कहा नहीं जा सकता हैं। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला आजादपुर मंडी में जब दो ट्रक ड्राइवर भाइयों ने एक शख्स को चोरी करते हुए पकड़ा और उसकी इतनी बुरी तरीके से पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं पिटाई से बुरी तरह से घायल हो चुके युवक का हाथ पैर बांधकर उसे ट्रक में डाल लिया और उसे अपने साथ हिमाचल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में एक यातायात एएसआई की उसपर नजर पड़ गई और उसने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। समयपुर बादली थाना पुलिस ने दोनों ट्रक चालकों को पकड़कर घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने मारपीट, अगवा और हत्या का मामला दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि आरोपी भाइयों की पहचान बिलासपुर हिमाचल प्रदेश निवासी संदीप (32) और संजीव (30) के रूप में हुई है। 2 अगस्त को बुराड़ी सर्किल में तैनात यातायात पुलिस के एएसआई राजेश ने समयपुर बादली थाना पुलिस को सूचना दी कि एक ट्रक में युवक का हाथ पैर बांधकर उसे ले जाया जा रहा है। उक्त ट्रक के समयपुर बादली इलाके में पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रक के पिछले हिस्से में एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जिसके हाथ पैर बंधे थे। पुलिस ने ट्रक ड्राइवरों को हिरासत में लेकर घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त हैदरपुर झुग्गी निवासी विशाल के रूप में हुई।

ड्राइवरों ने पूछताछ में बताया कि वह अपने ट्रक से आजादपुर मंडी में सामान सप्लाई करते हैं। 2 अगस्त को सामान उतारने के बाद आराम कर रहे थे। इसी दौरान युवक ट्रक से उनका 90 हजार रुपये और मोबाइल चुराने लगा। दोनों ने उसे रंगेहाथ पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। फिर उसके हाथ पैर बांध कर उसे ट्रक में डाल लिया और हिमाचल की ओर ले जाने लगे। समयपुर बदली थाना पुलिस ने महेंद्र पार्क थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी और ट्रक ड्राइवर भाइयों को उनके हवाले कर दिया जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की छानबीन में पता चला कि युवक पर पहले से कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं। लेकिन घटनास्थल पर छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक ने ट्रक से नकदी और मोबाइल चुराने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ड्राइवर भाईयों ने उसे पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। लेकिन किसी ने उन्हें युवक को ले जाते हुए नहीं देखा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत