Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भरे बाजार में की गई महिला के अपहरण की कोशिश, चिल्लाती रही मदद के लिए, ई-मित्र संचालक के विरोध पर भागे बदमाश

एक शर्मसार करने वाला नजारा सामने आया भरतपुर में जहां भरे बाजार में महिला के अपहरण की कोशिश की गई। महिला मदद को चिल्लाती रही लेकिन कोई कोई आगे नहीं आया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 12:42:33

भरे बाजार में की गई महिला के अपहरण की कोशिश, चिल्लाती रही मदद के लिए, ई-मित्र संचालक के विरोध पर भागे बदमाश

देखा जाता हैं कि लोग कुछ भी गलत होने पर दोषारोपण करना शुरू कर देते हैं फिर चाहे शासन हो या पुलिस। लेकिन समाज का हिस्सा होते हुए लोगों की भी कुछ जिम्मेदारी बनती हैं। एक शर्मसार करने वाला नजारा सामने आया भरतपुर में जहां भरे बाजार में महिला के अपहरण की कोशिश की गई। महिला मदद को चिल्लाती रही लेकिन कोई कोई आगे नहीं आया। फिर एक दुकानदार ने हिम्मत दिखाई तो बदमाश भाग गए।

राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे में रविवार को एक महिला घर से निकली। इस बीच एक जीप उसके पास रुकती है और उसमें से दो लोग उतरकर महिला को उठाने की कोशिश करते हैं। इस बीच वहां तमाशा देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। महिला मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई आगे नहीं आया। पास में ई-मित्र सेंटर चलाने वाले व्यक्ति ने यह सब देखा तो वह आगे आया और आरोपियों का विरोध करने लगा। ई-मित्र संचालक ने पुलिस बुलाने की बात कही तो तो आरोपी वहां से भाग गए।
news,latest news,crime news,bharatpur,rajasthan मामला दर्ज कराने के लिए पीड़ित को 5 घंटे थाने में बैठना पड़ा

घटना एक दुकान के बाहर लगे CCTV में कैद हो गई। इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस ने घटना के करीब 5 घंटे बाद केस दर्ज किया। वजह बताई कि एसपी मीटिंग ले रहे थे, इसलिए देरी हो गई।

महिला का आरोप- ससुराल वाले परेशान करते हैं

पीड़ित भूरी ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले जगनेर कस्बे के गांव रछुआ में साहब सिंह के साथ हुई थी। उसके पति के भाभी से अवैध संबंध थे। इसलिए उसने ससुराल छोड़ दिया और पिछले 6 साल से पिता के मिले प्लॉट में मकान बनाकर तीन बच्चों के साथ रह रही है। वह बाड़ी कस्बे के एक निजी नर्सिंग होम में काम करती है। महिला का कहना है कि ससुराल वाले उसे आए दिन परेशान करते हैं।
पीड़ित ने बताया कि उसने पहले भी पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई। यही वजह है कि उसके अपहरण की कोशिश हुई। पीड़ित ने अपने नंदोई और उसके 5 साथियों पर अपहरण की कोशिश का केस दर्ज करवाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका