हर दम शांत और चुप चुप से रहने वाले माही 7 जुलाई को 37 साल के हो जायेंगे। धोनी क्रिकेट के मैदान पर गंभीर से नजर आते है असल जिन्दगी में वे ऐसे नहीं है।धोनी अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती मजाक करते है। उनके इस अंदाज़ से बहुत कम लोग ही वाकिफ होंगे। आज हम आपको उनके जन्मदिन के विशेष के तौर पर उनसे हुए एक ऐसे ही किस्से के बारे में बतायेंगे, तो आइये जानते है...
![शांत स्वभाव रहने वाले धोनी ने अपने ही गार्ड को डराया, पढ़े ये मज़ेदार किस्सा dhoni once scared his own guard,dhoni,ms dhoni birthday,mahendra singh dhoni birthday]()
* यह सभी को मालूम है कि वह टीम इंडिया में आने से पहले भारतीय रेलवे में बतौर टीटीई कार्यरत थे। बेहद आम परिवार से ताल्लुक रखने वाले धोनी ने 2001 से 2003 तक रेलवे में टीटीई की नौकरी भी की। इसके ठीक 2 साल बाद ही वह टीम इंडिया में शामिल हुए।
![शांत स्वभाव रहने वाले धोनी ने अपने ही गार्ड को डराया, पढ़े ये मज़ेदार किस्सा dhoni once scared his own guard,dhoni,ms dhoni birthday,mahendra singh dhoni birthday]()
* टीटीई की नौकरी के कारण धोनी को सरकारी क्वार्टर मिला हुआ था और वह वहीं अपने परिवार के साथ रहते थे। एक दिन उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ गार्ड को डराने का प्लान बनाया।
![शांत स्वभाव रहने वाले धोनी ने अपने ही गार्ड को डराया, पढ़े ये मज़ेदार किस्सा dhoni once scared his own guard,dhoni,ms dhoni birthday,mahendra singh dhoni birthday]()
* धोनी ने दोस्तों के साथ एक डरावनी योजना बनाई। उन लोगों ने सफेद रंग की चादरों का इंतजाम किया और कॉलोनी के पास जाकर उसे ओढ़ लिया और फिर देर रात गार्ड को खूब डराते रहे।
![शांत स्वभाव रहने वाले धोनी ने अपने ही गार्ड को डराया, पढ़े ये मज़ेदार किस्सा dhoni once scared his own guard,dhoni,ms dhoni birthday,mahendra singh dhoni birthday]()
* रातभर डरे रहने के बाद जब गार्ड को धोनी और उनके दोस्तों की हरकत के बारे में मालूम हुआ तो गार्ड ने यह बात पूरे शहर में फैला दी और अगले दिन यह खबर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज बन गई।