Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : आज से लगेगा वैक्सीन का दूसरा डोज, 14 दिन बाद बन जाएगी फुल एंटीबॉडी

प्रदेश में कोरोना वैक्सीन का अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ था जिसकी दूसरी डोज अब दी जानी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Feb 2021 12:19:23

बीकानेर : आज से लगेगा वैक्सीन का दूसरा डोज, 14 दिन बाद बन जाएगी फुल एंटीबॉडी

प्रदेश में कोरोना वैक्सीन का अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ था जिसकी दूसरी डोज अब दी जानी हैं जिसके 14 दिन बाद शरीर में एंटी बॉडी बन जाएंगे कि कोविड से संक्रमण का खतरा नहीं के बराबर रह जाएगा। आज से इसकी शुरुआत हुई हैं जिसमें 191 हैल्थवर्कर-डॉक्टर शामिल होंगे।कलेक्टर नमित मेहता ने स्वास्थ्य अधिकारियों की मीटिंग लेकर सैकंड डोज शत-प्रतिशत लगाने का निर्देश दिया। कहा, यह डोज लगने से ही टीकाकरण मुकम्मल होगा। विशेषतौर पर यह ध्यान रखें कि जिन लोगों को पहली डोज में कोवीशील्ड दी गई है उन्हें दूसरी डोज भी वहीं दी जाए।
अब आगे से हर दिन सैकंड डोज का दौर चलेगा और जिन्हें पहली डोज लगाए 28 दिन हो गए उन्हें दूसरा टीका लगाया जाएगा। दूसरी डोज पहले दिन पीबीएम हॉस्पिटल एवं जिला हॉस्पिटल में ही दी जाएगी। इन सभी को एक बार फिर मोबाइल पर मैसेज भेजे गए हैं। इसके साथ-साथ नए फ्रंटलाइनर को पहली डोज देने का क्रम भी चलता रहेगा। सोमवार को समाज कल्याण विभाग के कार्मिकों-अधिकारियों को सात नंबर डिस्पेंसरी और कृषि विभाग के कार्मिकों को सांगलपुरा स्थिति कृषि भवन में दी जाएगी। इसके साथ ही मंगलवार को पंचायत राज स्कूलों में शिक्षकों-कर्मचारियों को पहली डोज देना प्रस्तावित है। सीएमएचओ डा.सुकुमार कश्यप, आरसीएचओ डा.राजेश कुमार गुप्ता ने वैक्सीनेशन से जुड़े अधिकारियों की मीटिंग लेकर पहले दिन, पहली डोज लगवा चुके फ्रंटलाइनर की लिस्ट के अनुरूप सूचना देने और सेंटर पर डोज पहुंचाने आदि इंतजामों की समीक्षा की। बीकानेर में अब तक 18341 फ्रंटलाइनर का वैक्सीसनेशन हो चुका है। इसके बावजूद तय लक्ष्य से 36.5 प्रतिशत हम पीछे हैं। अब तक स्वास्थ्य, राजस्व, स्थानीय निकाय, गृह विभाग के कार्मिकों को पहले टीके लगाए जा चुके हैं। अब पंचायत राज विभाग के कार्मिकों-शिक्षकों को टीके लगाने की बारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका