न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा : बाइक सवार बदमाशाें का आतंक, दाे महिलाओं से चेन छीनकर हुए फरार

शहर में रविवार दाेपहर प्रतापनगर और सुभाषनगर थाना क्षेत्राें में बाइक सवार बदमाशाें ने दाे महिलाओं के गले से साेने की चेनें छीन लीं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Feb 2021 12:11:25

भीलवाड़ा : बाइक सवार बदमाशाें का आतंक, दाे महिलाओं से चेन छीनकर हुए फरार

शहर में रविवार दाेपहर प्रतापनगर और सुभाषनगर थाना क्षेत्राें में बाइक सवार बदमाशाें ने दाे महिलाओं के गले से साेने की चेनें छीन लीं। करीब 5 किलाेमीटर की दूरी पर हुई दाेनाें घटनाओं के बीच समय अंतराल महज 55 मिनट का रहा।

पुलिस तक सूचना पहुंचती, उससे पहले ही बदमाश दूसरे क्षेत्र में भी पुलिस की पड़ताल में प्रारंभिक ताैर पर दाेनाें वारदाताें में एक ही बाइक सवार बदमाश हो सकते हैं। प्रतापनगर थाना प्रभारी भजनलाल ने बताया कि संचेती कॉलोनी में मंजूदेवी पत्नी रविधर दुबे रविवार दोपहर घर के बाहर चबूतरी पर बैठी थीं। इस दौरान बिना नंबरी बाइक पर दो बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने मंजूदेवी के गले से चेन छीन ली और दाेनाें गायब हाे गए। महिला की चीख सुनकर लोग पहुंचे।

उधर, सुभाषनगर थाना प्रभारी पुष्पा कासाेटिया ने बताया कि आरसी व्यास कॉलोनी निवासी राधा पत्नी रमेशचंद्र बिड़ला घर के आस-पास टहल रही थीं। इस दौरान बिना नंबरी बाइक पर आए दाे बदमाशों ने राधादेवी के गले से 2 ताेला वजनी सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। सीआई कासाेटिया ने बताया कि उन्हाेंने संचेती काॅलाेनी के सीसीटीवी फुटेज दिखाकर बदमाशाें के हुलिए की पहचान की काेशिश की। क्षेत्रवासियाें ने इन्हीं बदमाशाें द्वारा आरसी व्यास काॅलाेनी में चेन छीनने की आशंका जताई है।

संचेती काॅलाेनी में बाइक चलाने वाले बदमाश ने मास्क और पीछे बैठे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था। पीछे बैठा चाैकड़ीदार शर्ट पहने बदमाश बाइक से उतरकर मंजूदेवी के पास गया और गले से साेने की चेन छीन ली। उसके हाथ आधी चेन ही लगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?

'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत

RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत

'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया

प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन

'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'

'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र

'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर

6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने

'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी

वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय