न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Teachers Day : एक हिंदू लड़की पढ़ाती है मुस्लिम बच्चों को कुरान

शिक्षक दिवस ले इस ख़ास मौके पर हम आपको एक हिन्दू लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जो मुस्लिम बच्चों को कुरान पढ़ाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Sep 2018 9:07:35

Teachers Day : एक हिंदू लड़की पढ़ाती है मुस्लिम बच्चों को कुरान

हर व्यक्ति के लिए एक शिक्षक का विशेष महत्व होता हैं और इसी के साथ ही शिक्षक की अपनी अलग-अलग परिभाषा होती हैं। लेकिन यह बात सच है कि एक सच्चा मार्गदर्शक ही सच्चा शिक्षक होता हैं। आज "शिक्षक दिवस" ले इस ख़ास मौके पर हम आपको एक हिन्दू लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जो मुस्लिम बच्चों को कुरान पढ़ाती हैं। तो आइये जानते हैं इस लड़की के बारे में।

इस लड़की का नाम है पूजा कुशवाहा, जो कि स्वयं कॉलेज की छात्रा है और उसकी उम्र 20 साल है। लेकिन स्कूल से आने के बाद वो शिक्षिका के रोल में आ जाती है और बच्चों को कुरान का पाठ पढ़ाती है। पूजा की पाठशाला हर शाम खुले आसमान के नीचे आगरा के संजय नगर स्थित एक मंदिर में लगती है। हिंदू होने के बावजूद पूजा को अरबी के एक-एक शब्द में महारथ हासिल है।

इस बारे में बात करते हुए पूजा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि जब वो बहुत छोटी थी तो उसके महल्ले में एक सरिता नाम की महिला रहती थीं, जो कि मुस्लिम पिता और हिंदू मां की बेटी थीं, उन्होंने इलाके में कुरान पढ़ना शुरू किया था। मेरी दिलचस्पी इस ग्रंथ में बढ़ गई और मैं भी उस क्लास का अहम हिस्सा बन गई, मेरे मां-बाप ने भी मुझे इस बात के लिए नहीं रोका, धीरे-धीरे मैं सरिता दीदी की क्लास की सबसे मेधावी छात्रा बन गई।

लेकिन कुछ कारणों की वजह से अचानक सरिता दी को क्लास छोड़नी पड़ी लेकिन उन्होंने मुझसे आग्रह किया कि मैं इस स्कूल को बंद ना होने दूं और इसलिए मैं इस पाठशाला को आगे बढ़ा रही हूं। मेरी क्लास में पढ़ने वाली बच्चियों के अभिभावक को मेरे हिंदू होने पर कोई एतराज नहीं है।

पूजा मुफ्त शिक्षा देती है, उसकी क्लास में ऐसे बच्चे आते हैं जिनके मां-बाप काफी गरीब है। पूजा की कोशिशों ने साबित कर दिया है कि शिक्षा का धर्म उसे बांटने में है, उसका मजहब ही लोगों को ज्ञान के मोती में पिरोना है।

पूजा की बड़ी बहन नंदिनी हैं, जो को गरीब बच्चों को गीता का पाठ पढ़ाती हैं। दोनों ही बच्चियों पर उनके मां-बाप को गर्व है। शहर के इस्लामिक संगठन भी पूजा की तारीफ करते नहीं थकते हैं, उन्होंने कहा कि अगर कोई ग्रंथ को सही ढंग से जानता है,तो इससे बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता कि वो किस मजहब का है और शिक्षा देना तो अपने आप में पाक काम है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत