न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉब लिंचिंग पर CM योगी का पलटवार, बोले- कांग्रेस जानबूझकर तिल का ताड़ बना रही है

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉब लिंचिंग पर मचे घमासान पर पलटवार किया है।यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉब लिंचिंग पर मचे घमासान पर पलटवार किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Jul 2018 7:03:52

मॉब लिंचिंग पर CM योगी का पलटवार, बोले- कांग्रेस जानबूझकर तिल का ताड़ बना रही है

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉब लिंचिंग पर मचे घमासान पर पलटवार किया है। मॉब लिंचिग के मुद्दे पर बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी को सुरक्षा प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। साथ ही सभी समुदाय और धर्म के लोगों को एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। लोग महत्वपूर्ण हैं साथ ही गाय भी जरूरी है। दोनों का ही प्रकृति में अपना महत्व है। सभी की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मसले को जानबूझकर तिल का ताड़ बना रही है। अगर ये मॉब लिंचिंग है तो 1984 में जो हुआ वो क्या था? लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। कांग्रेस की मंशा केवल इसको मुद्दा बनाना है। मैं समझता हूं कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं ऐसा पहला मुख्यमंत्री हूं, जिसने इतने कम समय में पूरे प्रदेश का सर्वे किया है और विकास कार्यो को आगे लेकर गए।

योगी आदित्यनाथ ने ये बातें एएनआई से बातचीत में कही। दरअसल, शुक्रवार को राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ इलाके के गांव लल्लावंडी में अकबर उर्फ रकबर नाम के युवक पर गो-तस्करी के शक में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बुरी तरह घायल अकबर की मौत हो गई। इस घटना के बाद मॉब लिंचिंग को लेकर देश भर में हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। वहीं, केंद्र ने मामले की जांच के लिए गृह सचिव के नेतृत्व में उच्चस्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है।

योगी ने कहा कि हम प्रदेश के हर नागरिक को सुरक्षा देंगे। लेकिन ये हर व्यक्ति और हर धर्म की भी जिम्मेदारी है कि वो एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का आदर करे। गाय और मनुष्य दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। प्रकृति में दोनों की ही भूमिका है। हर किसी की रक्षा की जानी चाहिए।

वहीं, योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को संभावित गठबंधन का प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने पर कहा कि देश की जनता ने पहले ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया है। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान उनके व्यवहार से उनकी (राहुल गांधी) असलियत सामने आ गई है।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल