न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

परिवार और गर्लफ्रेंड के चक्कर में मारे जा रहे आतंकी

नायकू अपने परिवार और गांव वालों से मिलने की चाहत में मारा गया, उससे पहले कुछ खूंखार आतंकी अपने-अपने गर्लफ्रेंड के प्यार में मारे गए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 May 2020 7:21:40

परिवार और गर्लफ्रेंड के चक्कर में मारे जा रहे आतंकी

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के बेगपोरा में मंगलवार से जारी एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। कश्मीर में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर रियाज नायकू को सुरक्षाबलों ने बुधवार को मार गिराया। पुलवामा में नायकू के गांव बेगपोरा में एक एनकाउंटर के दौरान नायकू मारा गया। सुरक्षाबलों को इस गांव में नायकू और उसके कुछ साथियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। मंगलवार को सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि रियाज़ नायकू बेगपोरा आ रहा है, जो उसका ही गांव था। यहां वो अपने परिवार से मिलने आ रहा था और गांव में ही अपने अड्डे में छिपा हुआ था। रियाज़ नायकू अपनी मां की तबीयत का हाल जानने आया था। जैसे ही सुरक्षाबलों को इस बात का इनपुट मिला है, तो गांव को पूरी तरह से घेर लिया गया। जिस घर में रियाज नायकू छिपा हुआ था, वहां पर दो-तीन अन्य आतंकी भी छिपे हुए थे। जिन्हें अब सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। नायकू अपने परिवार और गांव वालों से मिलने की चाहत में मारा गया, उससे पहले कुछ खूंखार आतंकी अपने-अपने गर्लफ्रेंड के प्यार में मारे गए थे।

riyaz naikoo,love stories of kashmiri terrorists,burhan wani,abu dujana,terrorist,news,news in hindi

बुरहान वानी

बुरहान वानी हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर था और आतंकियों के लिए वह पोस्टर बॉय था। खूबसूरत नैन-नक्श वाले बुरहान वानी की कई गर्लफ्रेंड थीं। उसकी गर्लफ्रेंड में से ही एक ने बेवफाई से आहत होकर सुरक्षा बलों से मुखबिरी कर दी और 8 जुलाई, 2016 को अनंतनाग में हुए एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई। मई 2019 में बुरहान के आखिरी साथी लतीफ टाइगर सहित तीन आतंकी मारे गए थे। इन सभी आतंकियों पर दक्षिण कश्मीर में सरपंचों समेत कई स्थानीय लोगों की हत्या का आरोप था।

riyaz naikoo,love stories of kashmiri terrorists,burhan wani,abu dujana,terrorist,news,news in hindi

जुनैद अहमद मट्टू

जून 2017 में हुए एनकाउंटर में मारा गया लश्कर आतंकी जुनैद अहमद मट्टू भी कुलगाम की एक महिला के साथ रिलेशनशिप में था। मट्टू अक्सर महिला से मिलने जाता था और सुरक्षा बलों ने इसी सूचना के आधार पर उसे मार गिराया। लश्कर का यह आतंकी कश्मीर के अरवानी गांव में मारा गया था। कुलगाम के खुदवानी गांव का रहने वाला मट्टू मात्र 24 वर्ष का था।

riyaz naikoo,love stories of kashmiri terrorists,burhan wani,abu dujana,terrorist,news,news in hindi

अबू दुजाना

2017 के अगस्त महीने में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का आतंकी अबू दुजाना भी गर्लफ्रेंड के चक्कर में ही मारा गया था। जब वह अपनी नई गर्लफ्रेंड से मिलने गया तो उससे धोखा खाई पुरानी गर्लफ्रेंड ने पुलिस को उसकी सूचना दे दी थी।

riyaz naikoo,love stories of kashmiri terrorists,burhan wani,abu dujana,terrorist,news,news in hindi

उमर माजिद गनी

नवंबर 2018 में 5 साथियों के साथ मारे गए उमर माजिद पर पुलिसकर्मियों और 2 नागरिकों को मारने के केस में पुलिस ने 10 लाख का इनाम रखा था। सूत्र बताते हैं कि हिजबुल के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी उमर माजिद गनी आतंकी मंसूबे कितने भी घातक रहे हों, लेकिन इश्क के मामले में वह भी थोड़ा अलग था। कुलगाम की अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए वह अक्सर लुका-छिपी कर पहुंच जाता था।

riyaz naikoo,love stories of kashmiri terrorists,burhan wani,abu dujana,terrorist,news,news in hindi

अब्दुल्ला उनी

सोपोर में साल 2012 में लश्कर का कमांडर अब्दुल्लाह उनी मारा गया था, जिसकी 4 से 5 गर्लफ्रेंड्स थीं। सोपोर में उसका कहर था और सुरक्षाबलों के लिए उसे पकड़ना चुनौती बन गया था। अपने अफयेर्स की वजह से वह खुफिया एजेंसियों के रडार पर आ गया। आखिरकार उसकी एक गर्लफ्रेंड द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही उसे सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया।

riyaz naikoo,love stories of kashmiri terrorists,burhan wani,abu dujana,terrorist,news,news in hindi

उमर खालिद

सुरक्षा बलों ने 9 अक्टूबर, 2017 को जैश-ए-मोहम्मद आतंकी उमर खालिद को मार गिराया था। वह जैश का सीनियर कमांडर था। उसे नॉर्थ कश्मीर के लदूरा में मारा गया था जब उसने सिक्यॉरिटी फोर्सेज पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी थीं। खालिद की मौत की वजह बनी उसकी एक गर्लफ्रेंड। एक सीनियर पुलिस ने बताया था कि खालिद को कुल 17 गर्लफ्रेंड थीं- कुछ नई, कुछ पुरानी। जिन लड़कियों को उसने धोखा दिया, वो खालिद से नफरत करने लगी थीं और उनमें कुछ ने पुलिस से भी संपर्क साध लिया था। खालिद को मार गिराने में उसकी जिस पुरानी गर्लफ्रेंड का हाथ था, उसने गुस्से में खालिद को जहन्नुम (नरक) तक कहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका