न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर में आतंकियों के निशाने पर BJP नेता, सरपंच सज्जाद अहमद खांडे पर फायरिंग, हुई मौत

दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम जिले के वेस्सू गांव के भाजपा सरपंच सज्जाद अहमद खांडे पर आतंकियों ने गुरुवार को फायरिंग कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Aug 2020 11:43:37

कश्मीर में आतंकियों के निशाने पर BJP नेता, सरपंच सज्जाद अहमद खांडे पर फायरिंग, हुई मौत

दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम जिले के वेस्सू गांव के भाजपा सरपंच सज्जाद अहमद खांडे पर आतंकियों ने गुरुवार को फायरिंग कर दी। उन्हें 5 गोलियां लगीं। सरपंच को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। आतंकियों ने सज्जाद के घर के बाहर ही उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने आज सुबह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के वेसु काजीगुंड में अपने घर के बाहर खड़े भाजपा सरपंच सज्जाद अहमद खांडे पर अचानक हमला बोल दिया। आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की। खून से लथपथ सरपंच को वहीं छोड़ आतंकी वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सरपंच खांडे को घायल अवस्था में तुरंत अस्पताल पहुंचाया परंतु जख्मों का ताव न सहते हुए सरपंच ने दम तोड़ दिया। आतंकवादी हमले के बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने इलाके की घेराबंदी करते हुए आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है।

48 घंटे में दूसरी घटना

भाजपा नेताओं पर आतंकी हमले की 48 घंटे में दूसरी घटना हुई है। 4 अगस्त की शाम आतंकियों ने भाजपा के ही सरपंच आरिफ अहमद को कुलगाम के मीर बाजार में गोली मार दी थी, वे गंभीर रूप से घायल हैं। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने का एक साल 5 अगस्त को पूरा हुआ है। श्रीनगर प्रशासन को यह इनपुट मिला था कि आतंकी गड़बड़ी फैला सकते हैं, इसलिए 4 और 5 अगस्त को श्रीनगर जिले में कर्फ्यू लगाया गया था।

निवर्तमान लेफ्टिनेंट गवर्नर जीसी मुर्मू ने कहा कि 'हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमने देखा कि बहुत सारे आतंकवादी हाल ही में मारे गए। आतंकियों का यह हमला उनकी हताशा को दिखाता है। जहां भी आवश्यकता जरूरत है, हम सिक्योरिटी दे रहे हैं।'

आतंकियों ने पिछले महीने बारामूला जिले के भाजपा नेता मिराजुद्दीन मल्ला को अगवा कर लिया था। उससे पहले बांदीपोरा में भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई को आतंकियों ने गोली मार दी थी। वसीम बांदीपोरा जिले के भाजपा अध्यक्ष भी रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका