न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गृह मंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान सेना पर आतंकी हमला, 2 जवान घायल

एक तरफ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज से दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। इसी बीच यहां आतंकियों ने सेना पर हमला कर दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Jun 2018 1:20:20

गृह मंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान सेना पर आतंकी हमला, 2 जवान घायल

एक तरफ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज से दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। इसी बीच यहां आतंकियों ने सेना पर हमला कर दिया है। आतंकियों ने गश्ती पर हमला किया जिसके बाद दो जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एलओसी के पास यह हमला हुआ। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

हमले के बाद आतंकी मौके से फार हो गए। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया, '' केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बाड़ से थोड़ा पहले आतंकियों ने गश्त कर रहे जवानों पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में दो जवान घायल हुए हैं। जवानों ने जवाबी गोलीबारी की। अंतिम रिपोर्ट आने तक अभियान जारी था।

सुरक्षा जायजा लेने जम्मू-कश्मीर पहुंचे राजनाथ

- केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज से दो दिन के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। वे जम्मू-कश्मीर पहुंचे चुके हैं।
- उनके साथ गृह सचिव जम्मू-कश्मीर के संयुक्त सचिव और पीएमओ में मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद हैं।
- राजनाथ सिंह अधिकारियों के साथ आतंकवाद रोधी कार्रवाई रोके जाने के फैसले की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वे मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मिलेंगे और अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।

मंगलवार को जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकियों का हमला

- वहीं इससे पहले मंगलवार को जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकियों ने हमला किया। आतंकियों ने हाजिन इलाके में इंडियन आर्मी के पोस्ट को निशाना बनाकर मंगलवार की शाम को धावा बोला।
- हमले में चार से छह की संख्या में आतंकियों ने आर्मी कैम्प पर दोनों तरफ से हमला किया। आतंकियों ने 13वीं राष्ट्रीय रायफल्स और हाजिन पुलिस स्टेशन पर यह हमला किया था।
- आतंकियों ने करीब आठ राउंड फायरिंग की है और पुलिसकर्मियों और सेना पर ग्रेनेड लांचर्स का इस्तेमाल कर हमला किया है।
- पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह आत्मघाती हमला नहीं था और इसका जोरदार तरीके से जवाब दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है और ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि आर्मी पोस्ट और पुलिस स्टेशन दोनों ही सुरक्षित है।
- आस-पास के इलाकों में सर्च आपरेशन चलाया गया। इसके लिए सीआरपीएफ की 45 बटालियन तथा पैरा कमांडो को भी लगाया गया।
- सैन्य प्रवक्ता ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि सर्च आपरेशन चलाया गया है। पांच से छह आतंकियों के ग्रुप ने हाजिन में सेना के 13 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हमला बोल दिया। दो से तीन तरफ से आतंकियों ने पहले यूबीजीएल दागा। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
- अचानक फायरिंग शुरू होते ही सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। कैंप के पास में ही हाजिन पुलिस स्टेशन है। यहां से भी पुलिसकर्मियों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। बताते हैं कि जोरदार जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से भाग निकले।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत