न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वतंत्रता दिवस से पहले 20 आतंकियों का वीडियो वायरल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में चार मिनट 22 सेकेंड का 20 आतंकियों के एक साथ होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो दक्षिणी कश्मीर का माना जा रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Jul 2018 11:07:34

स्वतंत्रता दिवस से पहले 20 आतंकियों का वीडियो वायरल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में चार मिनट 22 सेकेंड का 20 आतंकियों के एक साथ होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो दक्षिणी कश्मीर का माना जा रहा है। वीडियो में आतंकी एक-एक कर अपने चेहरे कैमरे के सामने कर रहे हैं। इसमें सभी आतंकी अत्याधुनिक हथियारों से लैस दिख रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों का यह ग्रुप अमरनाथ यात्रा या फिर स्वतंत्रता दिवस पर हमले कर सकता है। हथियारों से लैस इन आतंकियों का वीडियो वायरल होने के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 20 आतंकियों के इस ग्रुप में हिजबुल तथा लश्कर दोनों के आतंकी हैं। यह फोटो शूट ग्रुप कमांडर उमर मलिक के नेतृत्व में हुआ दिख रहा है। माना जा रहा है कि यह वीडियो शोपियां के किसी सेब के बगीचे का है। वीडियो में लगभग सभी आतंकियों के चेहरे ढंके हुए हैं। बैकग्राउंड में तराना भी सुनाई दे रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद सभी सैन्य प्रतिष्ठानों तथा महत्वपूर्ण ठिकानों और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।

पिछले सप्ताह भी इसी तरह का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें 25 आतंकियों का ग्रुप हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर जीनत उल इस्लाम के नेतृत्व में देखा जा रहा था। इस वीडियो में रिसर्च स्कालर से आतंकी बना मन्नान वानी भी था। इसमें भी सभी आतंकियों के चेहरे पर कैमरा घूम रहा था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस ग्रुप के अन्य आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन