तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे से लगाता बारिश हो रही है। बारिश के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से 9 लोगों की मौत तो बदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में दीवार गिरने से हुई। बारिश के कारण इतना जलजमाव हुआ है कि कुछ क्षेत्रों में तो सड़े पर खड़े वाहन भी पानी में बह गए। वहीं कुछ इलाकों में फंसे लोगों को राज्य आपदा प्रबंधन की टीम ने बचाकर बाहर निकाला। बारिश ने राज्य सरकार के तमाम दावों की पोल खोल दी है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
हैदराबाद में हो रही लगातार बारिश से बने हालात पर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी नजर बनाए हुए हैं। तेलंगाना के चीफ सेक्रेटी सोमेश कुमार ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के प्रशासन को बारिश के चलते अलर्ट रहने को कहा है। तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने बताया कि हैदराबाद में पिछले 24 घंटे में 20 सेमी बारिश हुई है। एलबी नगर में 24 घंटे में 25 सेंटीमीटर बारिश हुई है। हैदराबाद समेत अन्य शहरों में बारिश के बाद हालात पर मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है।
हैदराबाद लोकसभा सीट से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारी बारिश के कारण बंदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि निजी बाउंड्री वॉल गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान मैंने शाहाबाद में फंसे बस यात्रियों को लिफ्ट दी।'