न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल / बेटे ने कोरोना संक्रमित पिता का शव लेने से किया इनकार तो तहसीलदार ने खुद उठाया बीड़ा

भोपाल में मंगलवार को कोरोना संक्रमित मृतक के बेटे ने पिता का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Apr 2020 11:30:20

भोपाल / बेटे ने कोरोना संक्रमित पिता का शव लेने से किया इनकार तो तहसीलदार ने खुद उठाया बीड़ा

भोपाल में मंगलवार को कोरोना संक्रमित मृतक के बेटे ने पिता का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। ऐसे में शहर के बैरागढ़ क्षेत्र के तहसीलदार ने मानवता की मिसाल पेश की और दो दिन से मर्चुरी में रखे शव का अंतिम संस्कार किया और शव को मुखाग्नि दी।

tehsildar,corona news,mp news update,bhopal corona,coronavirus,news,news in hindi

दरअसल, कोरोना संक्रमित शुजालपुर निवासी प्रेम सिंह मेवाड़ा का एम्स छह दिन के उपचार के बाद 20 अप्रैल को मौत हो गई थी। बेटे संदीप मेवाड़ा ने शव लेने से इंकार कर दिया। उसने ये भी कहा कि वह उनका अंतिम संस्कार नहीं करेगा। उसने शव नहीं लेने और अंतिम संस्कार नहीं करने के लिए जिला प्रशासन को लिखित में दे दिया। मामला शहर बैरागढ़ इलाके का है, क्षेत्र के तहसीलदार गुलाब सिंह बघेल को जब इसकी सूचना लगी तो उन्होंने मृतक बुजुर्ग के बेटे संदीप और उनके परिजनों को समझाने की कोशिश की। तहसीलदार बघेल ने कहा कि वह पीपीई किट पहनकर अंतिम संस्कार कर दें, लेकिन बेटे ने लिखकर दिया कि उसे न तो किट पहनना आती है और न ही उतारनी। उसे कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार के नियमों की भी जानकारी नहीं है। वह अपने पिता का शव प्रशासन के हवाले कर रहा है। अब वही इसका अंतिम संस्कार कराएं। तहसीलदार गुलाब सिंह बघेल ने बताया कि मृतक की पत्नी ने कहा था कि हमारा एक ही बेटा है, वह कोरोना संक्रमित न हो, इसलिए उससे अंतिम संस्कार न कराएं। नगर निगमकर्मियों को जब अंतिम संस्कार के लिए कहा गया तो उन्होंने भी मना कर दिया। इस पर तहसीलदार ने खुद ये बीड़ा उठाया और शव को बैरागढ़ श्मशान ले गया और अंतिम संस्कार कर दिया।

बता दे, शुजालपुर निवासी प्रेम सिंह मेवाड़ा कोलाय कला सरकारी कॉलेज में लैब टेक्नीशियन थे, 8 अप्रैल को उनको पैरालिसिस अटैक आया था। इसके बाद उनको पुराने शहर के मल्टी केयर अस्पताल में इलाज के भर्ती किया गया था। यहां पर डॉक्टर्स ने उनका कोरोना जांच कराने की सलाह मेवाड़ा के बेटे संदीप को दी थी। 10 अप्रैल को उनके सुआव की सैंपल लिए गए। 14 अप्रैल को रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर उनको चिरायु अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ