न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

29 से 31 मार्च तक खुले रहेंगे इनकम टैक्स ऑफिस

आप अगर 31 मार्च से पहले टैक्स भरने जा रहे हैं या रिटर्न फाइल कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर राहत वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Mar 2018 5:02:29

29 से 31 मार्च तक खुले रहेंगे इनकम टैक्स ऑफिस

आप अगर 31 मार्च से पहले टैक्स भरने जा रहे हैं या रिटर्न फाइल कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर राहत वाली है। सीबीडीटी (CBDT) ने निर्देश जारी किया है कि छुट्टी होने के बावजूद आयकर कार्यालय चालू रहेंगे। आयकरदाताओं को वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले कर रिटर्न दाखिल करने की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है। आकलन वर्ष 2016-17 और 2017-18 के लिए विलंब से भरी जाने वाली रिटर्न और निर्धारण वर्ष 2016-17 के संशोधित रिटर्न 31 मार्च, 2018 तक दाखिल किए जा सकते हैं। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि आयकर रिटर्न तथा अन्य संबंधित कामकाज को पूरा करने के लिए देशभर में सभी आयकर कार्यालय 29 से 31 मार्च, 2018 तक खुले रहेंगे।

ASK सेंटर भी खुले रहेंगे

वित्तवर्ष 2016-17 और 2017-18 के लिए रिटर्न भरने का ये आखिरी मौका है। रिवाइज्ड रिटर्न भरने का भी ये आखिरी मौका है। आयकर विभाग ने अधिकतर रिटर्न ऑनलाइन ही भरना जरुरी कर दिए हैं। सिर्फ जिनकी आय 5 लाख से अधिक नहीं है वो और ITR-1, ITR-4 सुगम वाले जिनका रिफंड नहीं निकल रहा है वो मैन्युअली रिटर्न दे सकते हैं। सीबीडीटी ने कहा है कि इस दौरान ASK सेंटर भी खुले रहेंगे। विभाग ने कहा है कि अगर जरुरत पड़े तो अतिरिक्त काउंटर खोलकर भी आयकरदाताओं की मदद की जाए।

ये है छुट्टी का पूरा गणित

ध्यान रहे कि मार्च के आखिर में लगातार 4 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। 29 मार्च 2018 गुरुवार से 2 अप्रैल सोमवार तक बैंक बंद रहेंगे। इसका कारण है 29 मार्च को महावीर जयंती है। इस दिन छुट्टी रहेगी। अगले दिन यानि 30 मार्च को गुड फ्राइडे है मतलब फिर छुट्टी रहेगी। फिर 31 मार्च को शनिवार आ जाएगा। इस कारण लोगों को दिक्कत है सकती है। हालांकि 31 मार्च शनिवार को लोगों को राहत होगी क्योंकि बैंक शनिवार को खुला रहेगा क्योंकि यह महीने का पांचवा शनिवार है। बैंक केवल दूसरे व पांचवें शनिवार को बंद रहते हैं। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के महासचिव डी थॉमस फ्रांको राजेंद्र देव ने कहा, 'बैंकों में 31 मार्च (शनिवार) को कामकाज होगा और सोशल मीडिया में जारी संदेशों के अनुसार कोई लगातार छुट्टियां नहीं हैं।' इससे आम लोगों को राहत मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता