Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IT की रेड तीसरे दिन भी जारी; शिवसेना ने कहा- तापसी पन्नू और अनुराग को मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा

फैंटम फिल्म्स के कई शेयर होल्डर्स के यहां आयकर अधिकारियों की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी है। क्वान टैलंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करने वालों से पूछताछ हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Mar 2021 12:07:58

IT की रेड तीसरे दिन भी जारी; शिवसेना ने कहा- तापसी पन्नू और अनुराग को मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा

फैंटम फिल्म्स के कई शेयर होल्डर्स के यहां आयकर अधिकारियों की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी है। क्वान टैलंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करने वालों से पूछताछ हो रही है। आयकर अधिकारी क्वान और सेलेब्रिटीज के बीच हुए एग्रीमेंट्स/ कॉन्ट्रेक्ट्स को चेक कर रहे हैं। क्वान ने इन कॉन्ट्रेक्ट्स में कितना कमीशन कमाया है उस पर भी आयकर विभाग की नजर है। इस अमाउंट को फैंटम फिल्म्स की अकाउंट बुक से मैच कराया जाएगा और पता किया जाएगा कि फैंटम ने फिल्म स्टार्स को भुगतान करने की जो जानकारी दी है वह सही है या नहीं। CBDT के मुताबिक, यह पता चला है कि एक लीडिंग प्रोडक्शन हाउस ने अपनी एक्चुअल बॉक्स ऑफिस इनकम के मुकाबले कमाई को कम दिखाया। यह गड़बड़ी करीब 300 करोड़ की है। प्रोडक्शन हाउस इसका हिसाब नहीं दे पाया। लीडिंग प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के ठिकानों पर छापे के दौरान फर्जी खर्च के सबूत मिले। इस दौरान 20 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। एक्ट्रेस के खिलाफ भी इसी तरह के सबूत मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस यानी CBDT ने गुरुवार को बताया कि कुल 370 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। यह टैक्स चोरी शेयर ट्रांजैक्शन का अंडर वैल्यूएशन कर और फर्जी खर्चे दिखाकर हुई है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार सुबह 8 बजे से मुंबई, पुणे समेत कुछ अन्य शहरों में कुल 28 ठिकानों पर छापे मारे।

बता दे, देर रात दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर जया साहा को तलब किया गया था। इस कार्रवाई को लेकर शिवसेना ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उसने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है, 'तापसी और अनुराग केंद्र सरकार और उसकी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाते हैं, इसलिए उनके साथ ऐसा हो रहा है।' सामना में यह लिखा गया है

देश की राजनीतिक तस्वीर साफ होती जा रही है, अधिक गड़बड़ाती जा रही है या पेचीदा होती जा रही है? केंद्र सरकार के खिलाफ बोलना देशद्रोह नहीं है, ऐसा मत सर्वोच्च न्यायालय ने रखा और उसी दौरान मोदी सरकार के खिलाफ बोलने वाले कलाकार और सिने जगत के निर्माता-निर्देशकों पर ‘इनकम टैक्स’ के छापे पड़ने लगे हैं। इनमें तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप, विकास बहल और वितरक मधु मंटेना का नाम प्रमुख है।

मुंबई-पुणे में 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे गए। तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप खुलकर अपने विचार व्यक्त करते रहते हैं। सवाल इसलिए पैदा होता है कि हिंदी सिने जगत का व्यवहार और काम-धाम स्वच्छ और पारदर्शी है, अपवाद केवल तापसी और अनुराग कश्यप का है। सिने जगत की कई महान उत्सव मूर्तियों ने किसान आंदोलन के संदर्भ में विचित्र भूमिका अपनाई। उन्होंने किसानों को समर्थन तो नहीं दिया, उल्टे दुनियाभर से जो लोग किसानों को समर्थन दे रहे थे उनके बारे में इन उत्सव मूर्तियों ने कहा कि यह हमारे देश में दखलंदाजी है। लेकिन तापसी और अनुराग कश्यप जैसे गिने-चुने लोग किसान आंदोलन के पक्ष में खड़े रहे। उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है।

2011 में किए गए एक लेन-देन के संदर्भ में ये छापे पड़े हैं। इन लोगों ने एक ‘प्रोडक्शन हाउस’ बनाया और उसके टैक्स से संबंधित यह मामला है। जिस हिसाब से इनकम टैक्स ने छापे मारे हैं, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि कहीं कुछ गड़बड़ तो है ही। लेकिन, छापे मारने के लिए या कार्रवाई करने के लिए सिर्फ इन्हीं लोगों को क्यों चुना गया? तुम्हारे उस ‘बॉलीवुड’ में रोज जो करोड़ों रुपए उड़ रहे हैं, वो क्या गंगाजल के प्रवाह से आ गए? लेकिन कहीं-न-कहीं फंसने पर सरकार के इशारों पर नाचना और बोलना होता आया है। इनमें कुछ लोग स्वाभिमानी और अलग ही मिट्टी के बने होते हैं।’

सामना में अनुराग कश्यप के बारे में लिखा गया है, 'उनके लिए यही कहना पड़ेगा। उनके विचारों से सहमति भले न हो, लेकिन उन्हें उनके विचार व्यक्त करने का पूरा अधिकार है। दीपिका पादुकोण ने जेएनयू में जाकर वहां के विद्यार्थियों से मुलाकात की तब उनके बारे में भी छुपे आंदोलन और बहिष्कार का हथियार चलाया गया। दीपिका की फिल्म को नियोजित तरीके से फ्लॉप करने का प्रयास हुआ ही। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गंदी मुहिम चलाई गई। ये सब करनेवाले कौन हैं या किस विचारधारा के हैं, ये छोड़ो। लेकिन यह तय है कि ऐसे काम करके वे लोग देश की प्रतिष्ठा बढ़ा नहीं रहे हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology