न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली हिंसा: सामने आया आप पार्षद ताहिर हुसैन, कहा - 'वारिस पठान-कपिल मिश्रा के बयान हिंसा के लिए जिम्मेदार'

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के लिए हुसैन ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा और एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के भड़काऊ बयानों को जिम्मेदार ठहराया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Feb 2020 4:38:55

दिल्ली हिंसा: सामने आया आप पार्षद ताहिर हुसैन, कहा - 'वारिस पठान-कपिल मिश्रा के बयान हिंसा के लिए जिम्मेदार'

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा की वजह से 35 लोगों की जान चली गई है और तकरीबन 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। इसमें 56 पुलिसकर्मी भी शामिल है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के खजूरी में हिंसा भड़काने में आप पार्षद ताहिर हुसैन का हाथ बताया जा रहा है। वहीं, अब आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन आज गुरुवार को दिल्ली हिंसा मामले में अपनी सफाई देते हुए कहा कि मीडिया में जो वीडियो दिखाया जा रहा है उससे उसका कोई लेना-देना नहीं है। ताहिर हुसैन ने यह भी कहा कि आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की मौत में भी उसका कोई हाथ नहीं है। ताहिर हुसैन ने कहा दिल्ली में हुई हिंसा का अगर कोई जिम्मेदार है वह कपिल मिश्रा और वारिठ पठान के भड़काऊ बयां है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के लिए हुसैन ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा और एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के भड़काऊ बयानों को जिम्मेदार ठहराया।

हुसैन ने कहा, 'वारिस पठान और कपिल मिश्रा जैसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इन लोगों के बयान के बाद से 23 फरवरी से दिल्ली में हिंसा भड़की। दिल्ली में प्रदर्शन दो महीने से ज्यादा समय से चल रहा है लेकिन बयानबाजी के बाद यहां का माहौल खराब हुआ और पत्थरबाजी हुई। मैं अपने बच्चों की सौंगध खाकर कहता हूं कि इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।' हुसैन ने यह भी कहा कि वह जांच में पुलिस का सहयोग करने के लिए तैयार है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में ताहिर हुसैन ने कहा कि अंकित श्रीवास्तव को मैं निजी तौर पर नहीं जानता। हालांकि, मैं उसकी मौत से दुखी हूं। मैं चाहता हूं कि उसे न्याय मिले। अंकित का परिवार दुखी है और वह आरोप लगा सकता है लेकिन मेरे ऊपर बेबुनियाद आरोप लगे हैं। मेरा इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। मैं इस मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता हूं।

ताहिर हुसैन ने कहा कि हमने हिंसा को रोकने का काम किया। 24 फरवरी को इमारत की तलाशी करने के बाद दिल्ली पुलिस ने हमें वहां से हटा दिया था। वीडियो में जो पेट्रोल बम, पत्थर और एसिड को दिखाया जा रहा है, वह घटना 25 फरवरी की है। 24 फरवरी को मैं और मेरा परिवार पुलिस की मौजूदगी में वहां से दूसरी जगह चले गए थे। उसके बाद से उस जगह मैं और मेरा परिवार नहीं गए। मैं जांच में सहयोग देने के लिए तैयार हूं। 25 फरवरी की शाम तक पुलिस इमारत के पास मौजूद थी।

बता दे, उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात सामान्य हो रहे हैं। इस हिंसा में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को गगन विहार इलाके में नाले से दो और लाशें मिलीं। लाशों की हालत इतनी खराब है कि इनकी पहचान होने में परेशानी आ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन