न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निजामुद्दीन मरकज के मुखिया का ऑडियो वायरल, कहा- मस्जिद से बेहतर मरने की जगह नहीं... अल्लाह पर भरोसा रखो

निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के करीब 1500 लोग भले अबतक अपने आप को वहां फंसा हुआ बता रहे हों, हालांकि जमात के मुखिया का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जो पूरे मामले का रुख अलग ओर मोड़ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Apr 2020 11:47:12

निजामुद्दीन मरकज के मुखिया का ऑडियो वायरल, कहा- मस्जिद से बेहतर मरने की जगह नहीं... अल्लाह पर भरोसा रखो

निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के करीब 1500 लोग भले अबतक अपने आप को वहां फंसा हुआ बता रहे हों, हालांकि जमात के मुखिया का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जो पूरे मामले का रुख अलग ओर मोड़ रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कह रहे हैं मस्जिद से बेहतर मरने की कोई जगह नहीं है। इससे साफ है कि उन्हें पहले से पता था कि ऐसे जुटने से कोरोना का खतरा है। वायरल ऑडियो में मरकज के चीफ मौलाना साद कई बातें कहते सुनाई दे रहे। इस दौरान वहां कुछ लोग पीछे से खांस भी रहे हैं। ऐसे में लगता है कि वहां कोरोना पहले ही पहुंच चुका था, लेकिन उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया गया।

इस ऑडियो क्लिप में मौलाना साद कथित तौर पर कहते सुने जा रहे हैं, 'यह ख्याल बेकार है कि मस्जिद में इकट्ठा होने से बीमारी होगी। मैं कहता हूं अगर तुम्हें यह दिखे भी कि मस्जिद में आने से आदमी मर जाएगा तो इससे बेहतर कोई जगह नहीं।' उन्होंने कहा- अल्लाह पर भरोसा रखो। मौलाना साद कथित रूप से आगे कहते हैं कि अल्लाह कोई मुसीबत इसलिए लेकर आता है ताकि देख सके कि इसमें मेरा बंदा क्या करेगा। कोई कहे कि मस्जिदों को बंद कर देना चाहिए। ताले लगा देना चाहिए, क्योंकि इससे बीमारी बढ़ेगी तो आप इस ख्याल को दिल से निकाल दें।

तबलीगी जमात की दिल्ली मरकज में भारत के 19 राज्यों से लोग पहुंचे थे। देश में कोरोना से 10 मौतों और 80 के करीब मामले इससे जुड़े हैं। इनमें से 45 बीमार तो तमिलनाडु में मंगलवार को मिले। दिल्ली में जमात के मुख्यालय में 1 से 15 मार्च के बीच मरकज में 2000 लोग ठहरे थे। रविवार से अब तक 1,548 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से 441 में कोरोना के लक्षण मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर