न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनोहर लाल खट्टर ने कहा - अब कश्मीर से बहू लाएंगे, भड़कीं मालीवाल बोली - सड़क छाप रोमियो की भाषा बोल रहे

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कश्मीर की लड़कियों को लेकर दिए गए बयान की निंदा करते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए। वह सड़क छाप रोमियो की भाषा बोल रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Aug 2019 1:14:20

मनोहर लाल खट्टर ने कहा - अब कश्मीर से बहू लाएंगे, भड़कीं मालीवाल बोली - सड़क छाप रोमियो की भाषा बोल रहे

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कश्मीर की लड़कियों को लेकर दिए गए बयान की निंदा करते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए। वह सड़क छाप रोमियो की भाषा बोल रहे हैं।

स्वाति मालीवाल का कहना है कि जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर के लोगों को विश्वास दिलाने में लगे हैं कि पूरा देश साथ है वही एक नालायक मुख्यमंत्री अभद्र बातें बोलकर हिंसा भड़का रहा है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

बता दें कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटा दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कश्मीर में जमीन खरीदने और सूबे की लड़की से शादी करने जैसे भद्दे कमेंट किये जा रहे हैं। मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को फतेहाबाद में महर्षि भागीरथ जयंती कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हम अब कश्मीरी बहू ला सकते हैं। खट्टर ने कहा, 'हमारे धनखड़ (हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़) जी कहते थे कि बिहार से बहू लाएंगे, आजकल लोग कहने लगे हैं अब कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है, कश्मीर से लड़की लाएंगे।' इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लिंगानुपात गड़बड़ होने के कारण लड़कियों की कमी की चर्चा की और कश्मीर की बहू लाने की बात की।

हालांकि बाद में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने अपने इस विवादित बयान को मजाक के तौर पर लेने की बात कहते हुए कहा कि यह मजाक की बात है। उन्होंने हरियाणा में लिंगानुपात बेहतर होने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा से शुरू किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल रूप दिया जा रहा है।

पिछले साल भी रेप को लेकर खट्टर ने ऐसी बातें कहीं थीं, जिससे विवाद खड़ा हो गया था। उस वक्त खट्टर ने कहा था, 'सबसे बड़ी चिंता यह है कि ये घटनाएं जो हैं रेप और छेड़छाड़ की, 80 से 90 फीसदी जानकारों के बीच में होती हैं। काफी समय के लिए इकट्ठे (एकसाथ) घूमते हैं, एक दिन अनबन हो गई उस दिन उठाकर एफआईआर करवा देते हैं कि इसने मुझे रेप किया।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल

UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी

Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा

दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह