न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्याज के आसमान छूते दामों ने छिनी थी सुषमा से दिल्ली की गद्दी...

दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री के तौर पर जब सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) ने कमान संभाली तो उनके सामने सबसे बड़ी समस्या दिल्ली में बढ़ते अपराध थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Aug 2019 2:57:42

प्याज के आसमान छूते दामों ने छिनी थी सुषमा से दिल्ली की गद्दी...

दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री के तौर पर जब सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) ने कमान संभाली तो उनके सामने सबसे बड़ी समस्या दिल्ली में बढ़ते अपराध थी। लेकिन सुषमा स्वराज ने राजधानी में हो रहे अपराधों के सफाये के लिए कमर कस ली। इसके लिए उन्होंने खुद सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया। हाल यह रहा कि सुषमा ने पुलिस जिप्सी में ही बैठकर कई बार रात में सड़कों पर गश्त भी की। उनका पहला लक्ष्य था कि राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ न हो। इस दौरान जगह जगह पर गाड़ी रोककर लोगों से पूछताछ करना और अकेली दिख रही महिलाओं को उनके घर तक पहुंचाना ये नजारा दिल्ली की सड़कों पर आम हो गया था। लोग भी बेखौफ थे कि एक ऐसी मुख्यमंत्री मिली हैं जो खुद लोगों की सुरक्षा में लगी हैं। सुषमा के इन सभी प्रयासों के बाद भी जब विधानसभा चुनाव हुए तो दिल्ली की जनता ने उन्हें नकार दिया। कारण था प्याज के आसमान छूते भाव। इस दौरान प्याज के भावों में रिकॉर्ड तेजी आई। महंगाई बढ़ने से नाराज हुई जनता ने सुषमा स्वराज की जगह पर शीला दीक्षित को चुना। लेकिन सुषमा कभी भी दिल्ली की राजनीति से दूर नहीं दिखीं। लालकृष्‍ण आडवाणी, मदनलाल खुराना और अरुण जेटली के साथ उनका भी दखल हमेशा दिल्ली के चुनावों में बना रहा।

एक रिपोर्ट के अनुसार 1998 में दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने शीला दीक्षित पर भरोसा दिखाया। इस दौरान शीला ने राजधानी में कांग्रेस की जड़ें जमाने का काम किया। बीजेपी की तरफ से सुषमा स्वराज ही मैदान में थीं। वो चुनाव सुषमा स्वराज बनाम शीला दीक्षित बन कर रह गया। इस दौरान शीला दीक्षित का जादू दिल्लीवासियों पर चल गया और बीजेपी यह चुनाव हार गई।

बता दे, आज सुषमा स्वराज हमारे बीच में नहीं है। मंगलवार रात को करीब 9 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनका निधन हो गया। बुधवार रात को ही पार्टी के कई बड़े नेता एम्स अस्पताल पहुंचे थे। बुधवार सुबह पहले उनके पार्थिव शरीर को उनके घर रखा गया, फिर बीजेपी मुख्यालय ले जाया गया। ना सिर्फ देश बल्कि दुनिया के कई बड़े नेताओं ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत