न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SIT ने CBI के आला अफसरों को सौंपी अपनी रिपोर्ट, एम्स के डॉक्टर आज सार्वजनिक कर सकते हैं फाइनल विसरा रिपोर्ट

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से विदा हुए काफी वक्त हो गया। हालांकि आज भी ये रहस्य उजागर नहीं हो सका है कि क्या सुशांत सिंह राजपूत ने वाकई खुदखुशी की थी या उनकी हत्या की गई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Sep 2020 12:36:40

SIT ने CBI के आला अफसरों को सौंपी अपनी रिपोर्ट, एम्स के डॉक्टर आज सार्वजनिक कर सकते हैं फाइनल विसरा रिपोर्ट

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से विदा हुए काफी वक्त हो गया। हालांकि आज भी ये रहस्य उजागर नहीं हो सका है कि क्या सुशांत सिंह राजपूत ने वाकई खुदखुशी की थी या उनकी हत्या की गई थी। देश की तीन सबसे बड़ी जांच एजेंसियां- सीबीआई, एनसीबी और ईडी, इस राज का पर्दाफाश करने में लंबे वक्त से लगी हुई हैं। उधर, केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई का विशेष जांच दल (SIT) मुंबई से दिल्ली लौट आया है। शुक्रवार को इस टीम ने सीबीआई के आला अफसरों को जांच की डिटेल में रिपोर्ट दी है। सुशांत मामले में एम्स के डॉक्टरों द्वारा तैयार विसरा रिपोर्ट भी आज सार्वजनिक हो सकती है। शुक्रवार को सभी पांच डॉक्टरों की एक फाइनल मीटिंग दिल्ली में हुई है। आज यह रिपोर्ट सीबीआई टीम को सौंपी जानी है। अगले एक से दो दिन में यह स्पष्ट हो जाएगा कि सुशांत की मौत हत्या थी या आत्महत्या।

सीबीआई के इस दल ने पिछले एक महीने में मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के दौरान संबंधित कई लोगों के बयान दर्ज किए और घटनास्थल पर उनकी कथित आत्महत्या के सीन को दोबारा से रीक्रिएट करके मामले की असलियत को खंगालने के प्रयास किए। सीबीआई की एसपी नूपुर प्रसाद और डीएसपी अनिल यादव ने सीबीआई के मुख्यालय पर वरिष्ठ अफसरों से मुलाकात की। उन्होंने इन अफसरों को इस मामले में हुई अब तक की प्रोग्रेस की डिटेल दी है।

सुशांत मामले में सीबीआई ने केंद्र सरकार के आदेश पर 6 अगस्त को केस दर्ज किया था। सीबीआई ने यह जांच अपने हाथ में बिहार सरकार के दर्ज किए गए केस के आधार पर शुरू की गई थी। यह शिकायत सुशांत सिंह के पिता केके सिंह की ओर से बिहार पुलिस के समक्ष दर्ज की गई थी।

सिर्फ 20 प्रतिशत विसरा के आधार पर बनी रिपोर्ट

विसरा रिपोर्ट से साफ होगा कि सुशांत को जहर दिया गया था या नहीं। इससे पहले फॉरेंसिक ने अपनी रिपोर्ट में विसरा रिपोर्ट को निगेटिव बताया था। दोबारा सामने आने वाली ये रिपोर्ट एक्टर के 20 प्रतिशत विसरा की जांच पर तैयार की गई है। क्योंकि मुंबई पुलिस ने सुशांत का 80 फीसदी विसरा अपनी जांच में इस्तेमाल कर लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत