न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत ने सुसाइड से एक दिन पहले अपने पेट्स के लिए ट्रांसफर किया था फंड, केयरटेकर का खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पर‍िवार और दोस्तों में जितना गम पसरा उतना ही दुखी उनका डॉगी फज भी नजर आया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Sep 2020 10:04:26

सुशांत ने सुसाइड से एक दिन पहले अपने पेट्स के लिए ट्रांसफर किया था फंड, केयरटेकर का खुलासा

सुशांत डेथ केस के ड्रग कनेक्शन में कैजान के अलावा अब तक अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, शोविक चक्रवर्ती (रिया के भाई), सैमुअल मिरांडा और अब्बास लखानी की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को रिया चक्रवर्ती से 6 घंटे तक पूछताछ की। रिया दोपहर 12 बजे एनसीबी ऑफिस पहुंची थीं। उन्हें आज सुबह 10।30 बजे भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है, क्योंकि आज वो पूछताछ के लिए देर से पहुंची थीं। उधर, एनसीबी ने कैजान इब्राहिम से पूछताछ के आधार पर मुंबई में छापा मारा और ड्रग्स की खेप बरामद की है। कैजान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था, पर बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। एनसीबी ने बताया कि ड्रग्स के साथ 1.85 लाख रुपए, विदेशी करंसी बरामद की गई है। अनुज नाम के शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पर‍िवार और दोस्तों में जितना गम पसरा उतना ही दुखी उनका डॉगी फज भी नजर आया। एक्टर के जाने के बाद फज को उनके पर‍िवारवाले अपने साथ पटना लेकर चले गए। अब सुशांत के लोनावला फार्महाउस के केयरटेकर ने एक्टर द्वारा शेयर फंड्स की बात कही है। केयरटेकर रईस ने IANS को बताया कि सुशांत ने मौत के एक दिन पहले अपने तीन रॉटविलर्स अमर, अकबर और एंथनी के नाम फंड्स ट्रांसफर किए थे। फज के अलावा ये तीनों भी सुशांत के पेट्स थे जो उनके लोनावला फार्महाउस में रहते थे।

रईस ने कहा- '14 जून को दोपहर में जब मैंने टीवी पर सुशांत के सुसाइड की खबर सुनी तो मुझे विश्वास नहीं हुआ। एक दिन पहले ही उन्होंने अमर, अकबर, एंथनी के देखभाल के लिए मेरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए थे। वे फार्महाउस श‍िफ्ट होकर यहां ऑर्गेन‍िक फार्म‍िंग की प्लानिंग कर रहे थे।'

दो महीने तक फार्महाउस नहीं आए

रईस ने सुशांत के फार्महाउस विजिट के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा- 'सुशांत सर फार्महाउस अक्सर आया करते थे। अक्टूबर 2019 में यूरोप ट्र‍िप के बाद उनकी तबीयत थोड़ी खराब रहने लगी थी, तो वे लगभग दो महीने तक फार्महाउस नहीं आए। उन्होंने 2018 में फार्महाउस रेंट पर लिया था। एक साल के बाद जब रीन्यूअल का समय आया तो वे इसे खरीदना चाहते थे। वे यहीं फार्महाउस में हमेशा के लिए श‍िफ्ट होना चाहते थे और इस जगह को वैसा ही तैयार भी किया जा रहा था। मई 2020 में अग्रीमेंट एक्सपायर होता लेकिन सुशांत सर ने जून और जुलाई महीने का रेंट पेमेंट भी एडवांस में दे दिया था।'

रईस ने बताया कि सुशांत मार्च के बाद से यहां दो-तीन महीनों के लिए रहना चाहते थे, पर ऐसा हो नहीं पाया। 'रिया और उनके पापा का बर्थडे जैसे स्पेशल ओकेजंस फार्महाउस में ही मनाया जाता था। उनके पिछले ट्र‍िप्स जनवरी और फरवरी में इस साल हुए थे। जनवरी में सुशांत सर रिया का बर्थडे मनाने यहां आए थे। उनके साथ सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और कुछ दोस्त थे। फिर सुशांत सर, फरवरी के आख‍िरी हफ्ते में यहां आए थे। उस वक्त उनके साथ दीपेश सावंत, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और केशव थे। मार्च में उनका ट्र‍िप कैंसल हो गया था'।

रईस ने बताया 'जनवरी ट्र‍िप में वे लोग पवाना आईलैंड गए थे, जहां श्रुति का पैर फ्रैक्चर हो गया था। उन्हें हम लोनावला अस्पताल लेकर गए थे। दूसरे दिन उन्हें मुंबई श‍िफ्ट कर दिया गया था'।

केयरटेकर रईस ने यह भी कहा 'अमर, अकबर, एंथनी अभी भी फार्महाउस में हैं। अगर कोई उन्हें एडॉप्ट करना चाहता है तो वे उन्हें ले सकते हैं।'

सुशांत के हेल्पर दीपेश को एनसीबी की हिरासत में

आपको बता दे, सुशांत के घर में काम करने वाले दीपेश सावंत को 9 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ में एनसीबी को पता चला कि दीपेश उस सिंडिकेट का एक्टिव मेंबर था, जो हाईप्रोफाइल लोगों और सेलेब्रिटीज को ड्रग सप्लाई करता था। एनसीबी ने बताया कि दीपेश के बयान और डिजिटल एविडेंस के आधार पर यह बात एकदम पक्की हो चुकी है। दीपेश सावंत के वकील ने कहा है कि दीपेश को एनसीबी ने 4 सितंबर से परिवार को बिना कोई सूचना दिए हिरासत में रखा। उन्हें 24 घंटे में कोर्ट में पेश किया जाना था। हमने इस मामले में कोर्ट में याचिका दायर की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?