न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्रग्स केस में शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की आज कोर्ट में पेशी, दीपेश सावंत की गिरफ्तारी भी लगभग तय

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी जांच कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Sep 2020 9:40:06

ड्रग्स केस में शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की आज कोर्ट में पेशी, दीपेश सावंत की गिरफ्तारी भी लगभग तय

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी जांच कर रही है। शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर रिया और मिरांडा के घर पर छापे के साथ शुरू हुई एनसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई अभी भी जारी है। इसके अलावा सुशांत केस में सीबीआई जांच का आज 16वां दिन है। सुशांत कें संपर्क में रहे कुछ और लोगों को आज डीआरडीओ ऑफिस बुलाया जाएगा।

वहीं अब एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज सुशांत के घर काम करने वाले दीपेश सावंत को गिरफ्तार कर सकती है। वहीं एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सैमुअल मिरांडा को भी अरेस्ट कर लिया है। दोनों की आज कोर्ट में पेशी होगी। जहां से उन्हें एनसीबी की कस्टडी में भेजा जा सकता है। इससे पहले दोनों का मेडिकल टेस्ट भी होगा।

सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी अपने दो वकीलों के साथ देर रात एनसीबी के दफ्तर पहुंची और कार्रवाई के बारे में बात करनी चाही। हालांकि उन्हें एनसीबी दफ्तर में जाने की इजाजत नहीं मिली। सैमुअल के वकीलों ने बताया कि अब वे कोर्ट में सैमुअल की पेशी का इंतजार करेंगे, ताकि तस्वीर साफ हो सके। बता दें कि शोविक और सैमुअल मिरांडा को NDPS एक्ट की धारा 8सी, 28 और 29 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद 27ए सेक्शन भी इसमें शामिल हैं। एनसीबी के अनुसार शोविक ने न केवल सुशांत के लिए बल्कि कुछ अन्य बॉलीवुड सितारों के लिए भी ड्रग्स की व्यवस्था की थी।

बता दे, एनसीबी ने ड्रग्स मामले में दोनों की गिरफ्तारी से पहले 9 घंटे तक पूछताछ भी की। उसके बाद एनसीबी की टीम दीपेश सावंत को भी दफ्तर ले आई और पूछताछ शुरू कर दी। देर रात तक उससे पूछताछ चलती रही। सूत्रों के मुताबिक एनसीबी की शोविक से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ है कि रिया के कहने पर वो ड्रग्स खरीदता था। ऐसे में आज एनसीबी रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर शोविक यह नकार नहीं सका कि उसने रिया के कहने पर भी कई बार ड्रग्स खरीदा था। इसलिए माना जा रहा है कि अभिनेत्री की गिरफ्तारी भी लगभग तय है।

ड्रग्स पैडलर से शोविक के संपर्क के मिले सबूत

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए कैजान, बासित परिहार और जैद से शोविक का सीधा संपर्क था। शोविक और बासित की मुलाकात फुटबॉल क्लब में हुई थी। बासित ने शोविक की मुलाकात सोहेल से करवाई थी, जो उन्हें ड्रग्स सप्लाई किया करता था। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत को बताया कि राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार किए गए बासित ने कहा है कि वह शोविक के कहने पर ड्रग्स खरीदता था।

मिरांडा और जैद के बीच संपर्क भी साबित हुआ

मिरांडा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदता था। जैद के जरिए मिरांडा बड्स लिया करता था। मिरांडा को जैद का नंबर शोविक ने ही दिया था। जैद ने भी पूछताछ में कबूल किया कि सुशांत की मौत के बाद जुलाई के अंत में भी उसने मिरांडा को ड्रग्स सप्लाई की। जैद ने यह भी कहा है कि शोविक ने इसके लिए नगद पैसे दिए थे।

सुशांत की बहन ने भगवान को कहा शुक्रिया

शोविक की गिरफ्तारी पर सुशांत के परिवार की पहली प्रतिक्रिया आई है। अभिनेता की बहन श्वेता ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'बहुत अच्छा कर रहा है एनसीबी...भगवान का शुक्र है, हम सभी का सच की दिशा में ऐसे ही मार्गदर्शन करते रहें।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?