न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोबाइल ने खोली रिया के झूठ की पोल, लेने के अलावा ड्रग्स खरीदने-बेचने में भी थीं शामिल

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती अपने ही बिछाए जाल में फंसती नजर आ रही हैं। अब जांच के दौरान उन्हीं के व्हाट्सएप चैट से ही उनकी पोल खुल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Sep 2020 1:22:28

मोबाइल ने खोली रिया के झूठ की पोल, लेने के अलावा ड्रग्स खरीदने-बेचने में भी थीं शामिल

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती अपने ही बिछाए जाल में फंसती नजर आ रही हैं। अब जांच के दौरान उन्हीं के व्हाट्सएप चैट से ही उनकी पोल खुल रही है। सेंट्रल इनवेस्टिगेशन एजेंसीज ने PMLA के प्रावधान के तहत अपनी जांच में ये पाया है कि ऊपरी तौर से रिया चक्रवर्ती का इनवॉल्वमेंट ड्रग्स खरीदने, बेचने और उसका इस्तेमाल करने में था। बता दे, रिया ने मीडिया चैनल को दिए अपने एक इंटरव्यू में इस बात से पूरी तरह से नकार दिया था और कहा था कि ड्रग्स से दूर-दूर तक उनका कोई वास्ता नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि एक्ट्रेस ने कभी भी ड्रग्स नहीं लिया है।

रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट से इस बात का खुलासा हुआ है कि उन्होंने कॉन्ट्राबैंड्स प्रोडक्ट्स को खरीदा है, बेचा है, इस्तेमाल किया है जो नार्कोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज एक्ट, (NDPS) 1985 के दायरे में आता है। अब रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें आने वाले समय में और बढ़ सकती हैं। रिया मामले की शुरुआत से ही शक के दायरे में हैं। ऐसे में उनकी कथनी और करनी में समानता का आभाव आने वाले वक्त में उनके लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकता है। सुशांत सुसाइड मामले में जबसे ड्रग्स एंगल सामने आया है तबसे मामले में तेजी देखने को मिली है।

उधर, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच के लिए सीबीआई और एक्स की टीम एक्टर के बांद्रा वाले घर से निकल चुकी है। शनिवार को यहां डेढ़ घंटे तक फिर से वीडियोग्राफी और फोटोज लीं गईं हैं। यहां सुशांत की बहन मीतू सिंह भी मौजूद थीं। उधर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कार्रवाई भी जारी है।

शोविक और मिरांडा का हुआ कोरोना टेस्ट

मुंबई के लोकमान्य तिलक हॉस्पिटल में शोविक और मिरांडा का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। उनके साथ ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए कैजान इब्राहिम और जैद को भी हॉस्पिटल ले जाया गया। इन चारों का कोविड टेस्ट किया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

रिया के भाई शोविक और सैम्युल मिरांडा की गिरफ्तारी पर एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने कहा, 'सबूतों के आधार पर ये गिरफ्तारी हुई है। डिजिटल सबूत और कैश बरामदगी के आधार पर यह गिरफ्तारी हुई है। जैद और अन्य डीलर्स को लेकर मल्होत्रा ने कहा, 'ये लॉजिस्टिक की चेन में शामिल थे, जिसके चलते इनको पकड़ा गया है। हमने सीजर्स और चैट्स के आधार पर ही नहीं, टेक्निकल और डिजिटल सबूतों के आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया है।

सुशांत और मिरांडा के बीच ड्र्ग्स संबंधों पर मल्होत्रा ने कहा, 'सैम्युल मिरांडा ने सुशांत के यहां जॉइन किया था और हमने मिरांडा को पकड़ा है। अभी पूछताछ करना बाकी है। कौन ड्र्ग्स डीलर कहां मिला ये ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं था। हमारी जांच के लिए। हमारे लिए ड्र्ग्स मनी और ड्र्ग्स का कहां-कहां कनेक्शन है, यह महत्वपूर्ण है।' मल्होत्रा ने कहा, 'जो कोर्ट में रिमांड पेपर जमा हुआ था वो रिमांड पेपर सबूत के आधार पर था। जो करंट नेटवर्क है यह बॉलीवुड ही तो है। केवल बॉलीवुड ही हमारा टारगेट नही है, जो भी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त में आएगा एजेंसी उस पर कार्रवाई करेंगी।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह