न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नया मोड़ / सुशांत के पिता ने रिया और श्रुति को बेटे से बात कराने के लिए किया था वॉट्सऐप मैसेज, दोनों ने पढ़ा लेकिन जवाब नहीं दिया

केके सिंह ने रिया को किए मैसेज में लिखा था- जब तुम जान गई हो कि मैं सुशांत का पापा हूं, तो बात क्यों नहीं की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Aug 2020 1:45:17

नया मोड़ / सुशांत के पिता ने रिया और श्रुति को बेटे से बात कराने के लिए किया था वॉट्सऐप मैसेज, दोनों ने पढ़ा लेकिन जवाब नहीं दिया

सुशांत सिंह राजपूत केस में ईडी और सीबीआई की जांच चल रही है। सोमवार को ईडी ने रिया समेत उनके भाई और पिता से 10 घंटे तक पूछताछ की थी। आज इस केस में अहम सुनवाई होनी है। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर नया खुलासा हुआ। सुशांत के पिता केके सिंह के मुताबिक, उन्होंने रिया चक्रवर्ती और सुशांत की मैनेजर रही श्रुति मोदी को बेटे से बात कराने की गुजारिश करते हुए मैसेज किए थे। दोनों ने ही इनका जवाब नहीं दिया। केके सिंह ने रिया को यह मैसेज 29 नवंबर 2019 को किया था। सिंह ने इन वॉट्सऐप मैसेज के स्क्रीनशॉट जारी किए हैं।

केके सिंह ने रिया को किए मैसेज में लिखा था- जब तुम जान गई हो कि मैं सुशांत का पापा हूं, तो बात क्यों नहीं की। आखिर बात क्या है? फ्रेंड बनकर उसकी देखभाल और इलाज करवा रही हो, तो मेरा भी फर्ज बनता है कि सुशांत के बारे में सारी जानकारी मुझे भी रहे। इसलिए कॉल कर मुझे भी सारी जानकारी दो।

29 नवंबर 2019 को ही केके सिंह ने श्रुति मोदी को भी मैसेज किया था। इसमें लिखा था- 'मैं जानता हूं कि सुशांत के सारे कर्ज और उसे भी तुम ही देखती हो। वह अभी किस स्थिति में है, इसके लिए बात करना चाह रहा हूं। सुशांत से बात हुई थी तो उसने कह रहा था कि मैं बहुत परेशान हूं। अब तुम सोचो कि एक पिता को कितनी चिंता होगी उसके लिए। इसलिए तुमसे बात करना चाह रहा था। अब तुम बात नहीं कर रही हो तो मैं मुंबई आना चाहता हूं। फ्लाइट का टिकट भेज दो।'

sushant singh rajput suicide case,sushant singh rajput,rhea chakraborty,shruti modi,whatsapp,news

सीबीआई टीम सोमवार शाम हरियाणा के फरीदाबाद पहुंची। यहां सुशांत की बहन प्रियंका रहती हैं। अभिनेता के पिता और छोटी बहन मीतू भी फिलहाल यहीं हैं। एडिशनल एसपी अनिल कुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने 2 घंटे तक परिवार के बयान दर्ज किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- सुशांत की बहन ने सीबीआई टीम से कहा कि मामले की जांच मर्डर एंगल से होनी चाहिए।

बता दे, सुप्रीम कोर्ट रिया चक्रवर्ती की याचिका (बिहार से मुंबई केस ट्रांसफर करने) पर आज फैसला करेगी। इससे ये साफ हो जाएगा कि सुशांत केस की जांच सीबीआई करेगी या मुंबई पुलिस। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट बिहार, महाराष्ट्र, केंद्र सरकार और सुशांत सिंह राजपूत के पिता के दाखिल जवाबों पर फैसला सुनाएगी। रिया चक्रवर्ती आज होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में सीबीआई जांच की सहमति दे सकती हैं। सीबीआई जांच पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन इसका क्षेत्राधिकार मुंबई की अदालत होना चाहिए पटना की नहीं। हालांकि वो सुप्रीम कोर्ट से संरक्षण की मांग भी करेंगी। खबर है कि रिया मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक की मांग कर सकती हैं। रिया के मुताबिक, मीडिया ने उन्हें पहले ही सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहरा दिया है।

सुशांत की बहन से ईडी की पूछताछ

सुशांत सिंह केस में अपना बयान दर्ज कराने के लिए उनकी बहन मीतू सिंह ईडी ऑफिस पहुंच चुकी हैं। एजेंसी मीतू का बयान दर्ज करेगी। बता दें, मीतू सुशांत सिंह के परिवार की पहली सदस्य हैं जिनसे ईडी पूछताछ कर रही है। ईडी को पूछताछ के दौरान श्रुति मोदी ने बताया कि जबसे रिया सुशांत की जिंदगी में आई थीं वे ही एक्टर की जगह फैसले लेती थीं। रिया सुशांत के फाइनेंसियल और प्रोजेक्ट फ्रंट पर भी फैसले लेती थीं। श्रुति फरवरी 2020 के बाद से सुशांत के संपर्क में नहीं थीं।

बता दे, ईडी ने रिया, उनके भाई शोविक और पिता इंद्रजीत के फोन जब्त कर लिए हैं। ईडी उनके फोन से पिछले 1 साल के डाटा की जांच करेगी। अगर इस दौरान कुछ भी फोन से डिलीट हुआ होगा तो ईडी उसे रीट्राइव करने की कोशिश करेगी।

अब तक का घटनाक्रम

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। सुशांत के पिता इस जांच से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने बिहार में एफआईआर दर्ज कराई। बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंचीं। उसे मुंबई पुलिस का सहयोग नहीं मिला। इस बीच बिहार सरकार की सिफारिश पर मामला सीबीआई के हवाले कर दिया गया। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से अलग जांच कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?