न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिया चक्रवर्ती पर भारी पड़ी भाई शोविक समेत तीन लोगों की गवाही, हो सकती है गिरफ्तारी

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की एंट्री के बाद रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 06 Sep 2020 9:30:55

रिया चक्रवर्ती पर भारी पड़ी भाई शोविक समेत तीन लोगों की गवाही, हो सकती है गिरफ्तारी

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की एंट्री के बाद रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ गई है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रविवार सुबह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती के घर पहुंचकर उन्हें समन दिया। आज उनसे ड्रग्स मामले में पूछताछ हो सकती है। एनसीबी ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (Samuel Miranda) को तो अपनी रिमांड में पहले ही ले लिया है। इसके अलावा सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत को भी एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सबसे पूछताछ की जा रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन शोविक, दीपेश और मिरांडा की गवाही इस केस का रुख किसी भी ओर मोड़ सकती है। हत्या या आत्महत्या के मामले से शुरू हुई इस केस की जांच अब ड्रग्स की ओर मुड़ गई है। साथ ही इन तीनों की गवाही से रिया भी NCB के टारगेट पर आ गई हैं।

रिया की मिरांडा, शोविक और अन्य लोगों के साथ ड्रग्स को लेकर हुई व्हाट्सएप चैट के बारे में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पूछताछ करेगा। इसके साथ ही ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि रिया चक्रवर्ती इस मामले में गिरफ्तार भी हो सकती हैं। रिया के भाई शोविक के गिरफ्तार होने और उन्हें रिमांड मिलने के बाद से ही कयास तेज हो गए हैं कि रिया की भी गिरफ्तारी रविवार को हो सकती है।

ड्रग्स खरीदता था शोविक

पूछताछ में रिया के भाई शोविक ने कबूल किया है कि वह ड्रग्स बेचता नहीं बल्कि खरीदता था। वहीं नारकोटिक्स ड्रग कंट्रोल ब्यूरो को सैमुअल मिरांडा ने बताया है कि वह साल 2019 से लेकर 2020 तक सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स अरेंज किया करता था। सैमुअल ने बताया कि शोविक ने उसे अपने एक दोस्त सूर्यदीप का नंबर दिया था, उसने करमजीत नाम के एक सप्लायर का नंबर दिया था जो 2500/- रुपये में एक पैकेट उपलब्ध कराया करता था। सैमुअल ने बताया कि करमजीत वाटरस्टोन क्लब, प्राइम रोज अपार्टमेंट (रिया का घर) और माउंट ब्लेक अपार्टमेंट (सुशांत का घर) पर वीड डिलीवर करता था।

शोविक ने बड लाने को कहा था

मार्च 2020 में शोविक ने सुशांत के लिए बड लाने को कहा था और जैद का कॉन्टैक्ट दिया था और कहा था कि सामान लेने के लिए HDFC बैंक के कार्ड से साथ अब्दुल बासित के रेफरेंस का इस्तेमाल करे। इसी कार्ड से 10 हजार रुपए 5 ग्राम बड के लिए निकाले गए थे। सैमुअल ने जैद से संपर्क किया और उससे 'Eat around the corner' पर मिलकर उससे बड लिए।

शोविक और मिरांडा के अलावा शनिवार को सुशांत के स्टाफ दीपेश को भी गिरफ्तार किया गया। दीपेश ने रिया के खिलाफ गवाही दी है। दीपेश के मुताबिक घर के लिए रिया के इशारे पर ड्रग्स मंगाए जाते थे। गौरतलब है कि शनिवार को शोविक और मिरांडा को कोर्ट में पेश किया गया था। शोविक चक्रवर्ती और सैमुएल मिरांडा को 9 सितंबर तक के लिए रिमांड में रखने का आदेश दिया गया है। जबकि दीपेश सावंत को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि एनसीबी दीपेश की भी रिमांड मांगेगा। ऐसे में अब जबकि रिया को पूछताछ का समन दे दिया गया है तो बताया जा रहा है कि एनसीबी रिया के सामने बैठाकर शोविक, मिरांडा और दीपेश से भी पूछताछ कर सकती है।

उधर, सीबीआई और एम्स की टीम शनिवार को सुशांत के बांद्रा वाले घर पहुंची थी। यहां डेढ़ घंटे तक वीडियोग्राफी की गई। यहां सुशांत की बहन मीतू सिंह भी मौजूद थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत