न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CBI के सामने पेश हुईं रिया चक्रवर्ती, सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा भी मौजूद

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आज सीबीआई की जांच का 8वां दिन है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Aug 2020 11:04:07

CBI के सामने पेश हुईं रिया चक्रवर्ती, सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा भी मौजूद

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आज सीबीआई की जांच का 8वां दिन है। जांच के 8वें दिन सीबीआई ने इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया है। रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को पहली बार सीबीआई के सामने पेश हुईं। उनके साथ भाई शोविक भी हैं। इससे पहले गुरुवार को सीबीआई ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से 14 घंटे पूछताछ की थी। गुरुवार को ही रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से ईडी ने भी पूछताछ की थी।

रिया चक्रवर्ती के साथ डीआरडीओ गेस्टहाउस में सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि सीबीआई सभी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है।

उधर रिया के खिलाफ सुशांत के पिता ने बिहार में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने रिया पर संगीन आरोप लगाए हैं। केके सिंह ने रिया पर उनके बेटे सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने और पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। गुरुवार को केके सिंह ने एक बयान जारी कर रिया को हत्यारन भी बताया था और उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।

sushant singh rajput,rhea chakraborty,cbi,cbi investigation,sushant singh rajput suicide updates,sushant singh rajput murder,sushant singh rajput sucide mystry,rhea chakraborty cbi investigation,news

कल रिया के पिता से हुई थी 6 घंटे पूछताछ

इसके अलावा रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से भी सीबीआई टीम पूछताछ कर सकती है। गुरुवार को ईडी ने उनसे 6 घंटे तक पूछताछ की थी। उन्हें एक्सिस बैंक की एक ब्रांच में ले जाकर सवाल-जवाब किए। इस दौरान उनके लॉकर को भी खंगाला गया। इस बीच दिल्ली से मुंबई पहुंची नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम भी आज से इस केस में ड्रग्स एंगल को लेकर अपनी जांच शुरू करेगी।

सीबीआई ने गुरुवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह और केशव से 14 घंटे तक पूछताछ की। यह पूछताछ मुंबई स्थित डीआरडीओ के गेस्टहाउस में हुई। पिठानी से लगातार सातवें दिन जांच एजेंसी ने पूछताछ की।

मैं तो बोलती हूं एक बंदूक ले आओ और गोली मारकर उड़ा दो हमें : रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया पर लग रहे तमाम आरोपों पर बोलते हुए गुरुवार को एक टीवी इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बेहद ही चौकाने वाली बात कही। रिया ने कहा कि उन्हें लगता है कि वे सुसाइड कर लें। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उनके मन में भी सुसाइड के ख्याल आए। जब रिया से पूछा गया कि क्या आपका ड्रग पैडलर्स, ड्रग डीलर्स के साथ कोई कनेक्शन है? इसके जवाब में रिया ने कहा कि अब ये यही बचा था ना मेरे ऊपर डालने के लिए, कि इस लड़की को इतना क्रूसिफाई कर दो। मैं तो बोलती हूं एक बंदूक ले आओ, मेरी फैमिली लाइन से खड़ी हो जाएगी। गोली मारकर उड़ा दो हमें। नहीं तो हम ही सुसाइड कर लेते हैं फिर कौन जिम्मेदार होगा। मैं इन सभी आरोपों को नकारती हूं। ये बेबुनियाद हैं। मैं इनके डीटेल्स में सिर्फ एक वजह से नहीं जाना चाहूंगी कि ये मेरे आगे के इंवेस्टिगेशन को तंग कर सकता है।

मेरे पूरे परिवार को आत्महत्या कर लेनी चाहिए

रिया ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि शायद मुझे या मेरे पूरे परिवार को आत्महत्या कर लेनी चाहिए या फिर कोई हमें गोली मार दे। ऐसे घुट-घुटकर जीने से इस तरह की बेइज्जती, हम लोग मिडिल क्लास लोग हैं इज्जत नहीं है तो कुछ नहीं है। आज मैं ड्रग डीलर हूं, कल मैं मर्डरर थी फिर और कुछ और।। ये एंडलेस और बेसलेस है। इसलिए मैंने अब तक बात नहीं की, क्योंकि कहने का क्या मतलब है जब सब लोग अपनी मनगढंत कहानियां बना रहे हैं बिना किसी प्रूफ के। अंकिता लोखंडे जैसे लोग आपको ये सहानूभुति नहीं होगी कि मुझे दर्द हुआ होगा। आप मनगढ़ंत कहानियां बना रही हैं। आपने 4 साल से बात नहीं की है। अब मैं इतने सारे लोगों से कैसे लडूं।

एम्स आज सौंप सकता है सुशांत के पोस्टमॉर्टम की फोरेंसिक रिपोर्ट

सुशांत की पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट की फोरेंसिक पड़ताल कर रहा ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) आज अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि एम्स की एक टीम सोमवार को मुंबई जा सकती है। टीम पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों से मुलाकात करेगी। गुरुवार को एम्स में फोरेंसिंक जांच टीम के हेड डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा था कि सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बहुत सारी चीजें अधूरी हैं। अब हत्या के एंगल से जांच होनी चाहिए। सुशांत के शव का पोस्टमॉर्टम मुंबई के कूपर अस्पताल में हुआ था।

20 लोगों से पूछताछ करेगी एनसीबी की टीम

एनसीबी टीम ने ड्रग्स सप्लाई मामले में 20 संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की है, जिनमें चक्रवर्ती परिवार के अलावा गोवा के बिजनेसमैन गौरव आर्य, स्वेद लोहिया, क्वान एंटरटेनमेंट की पार्टनर जया साहा, पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी एजाज खान, फारूख बटाटा और बकुल चंदानी सहित अन्य लोग के नाम शामिल हैं। एनसीबी इन सभी लोगों से पूछताछ करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत