न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सवालों के चक्रव्यूह में रिया, सिर्फ तीन दिनों 26 घंटे तक हुई पूछताछ, सीबीआई ने कल फिर किया तलब

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच के 10वें दिन एसआईटी ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। रिया से पूछताछ का लगातार तीसरा दिन था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Aug 2020 10:06:56

सवालों के चक्रव्यूह में रिया, सिर्फ तीन दिनों 26 घंटे तक हुई पूछताछ, सीबीआई ने कल फिर किया तलब

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच के 10वें दिन एसआईटी ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। रिया से पूछताछ का लगातार तीसरा दिन था। रविवार को रिया से 8 से लेकर 14 जून के बीच हुई घटनाओं के बारे में सवाल किए। अगर आकड़ों पर नजर डाले तो पता चलता है कि सिर्फ तीन दिनों में रिया से 26 घंटे तक की पूछताछ हो चुकी है। CBI ने उन्हें कल फिर से तलब किया है। शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने पूछताछ शुरू की थी। उस दिन 10 घंटे तक उन्होंने सीबीआई के सवालों का जवाब दिया था। इसके बाद शनिवार को रिया से 7 घंटे पूछताछ हुई। वहीं रविवार को 9 घंटे तक वे सीबीआई के सवालों का जवाब देती रहीं। ऐसे में तीन दिनों में रिया से 26 घंटे तक की पूछताछ हो चुकी है।बताया जा रहा है कि सोमवार को फिर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। ऐसे में पूछताछ के घंटे भी बढ़ेंगे और एक्ट्रेस की मुश्किल भी बढ़ती दिखेगी।

वैसे इन तीन दिनों में सीबीआई ने रिया से कई सवाल पूछे हैं। रविवार को सीबीआई का पूरा ध्यान ड्रंग एंगल पर था। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने रिया से कई बार पूछा कि क्या कभी सुशांत को ड्रग की ओवरडोज दी गई थी या नहीं। सिर्फ यही नहीं, सवाल तो ये भी पूछे गए कि आखिर आठ जून को रिया, सुशांत का घर छोड़ क्यों चली गई थीं। सीबीआई ये समझने की कोशिश कर रही है कि जब सुशांत की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, फिर भी रिया ने उनका घर क्यों छोड़ा था।

वहीं इन दिनों की पूछताछ में रिया से सुशांत की सेहत को लेकर भी कई सवाल पूछे गए हैं। रिया से पूछा गया है कि उन्हें कब अहसास हुआ था कि सुशांत को कोई मानसिक दिक्कत है? सुशांत को पहली बार डॉक्टर को कब दिखाया गया था? सुशांत को दवाइयां कौन दिया करता था? सुशांत के डॉक्टर बार-बार क्यों बदले गए थे?

मालूम हो कि ये सभी वो सवाल हैं जो रिया से तीनों दिन पूछे गए हैं। कई सवाल तो ऐसे भी हैं जो उन से रोज पूछे गए हैं। इसका कारण ये बताया जा रहा है कि सीबीआई देखना चाहती है कि रिया अपने बयानों पर कायम रहती हैं या फिर नहीं।

उधर, गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्या को ईडी ने समन किया है। ईडी उससे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 अगस्त यानी कल पूछताछ करेगी। मुंबई रवाना होने से पहले गौरव आर्या ने कहा कि वह सुशांत से कभी नहीं मिला है। हां, 2017 में एक बार उसकी मुलाकात रिया चक्रवर्ती से हुई थी। गौरव की तलाश में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने भी कई जगह छापेमारी की थी। माना जा रहा है कि जल्द ही नारकोटिक्स टीम भी उससे पूछताछ करेगी। रिया से ड्रग्स की बातचीत में गौरव का नाम सामने आया था। एनसीबी जल्द रिया का ब्लड सैंपल ले सकती है। एनसीबी ने रिया और उनके भाई शोविक समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह