न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्रग्स से जुड़े सवालों के कारण CBI अधिकारियों पर भड़कीं रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती से ड्रग्स से जुड़े सवाल किए गए तो वे अपने जवाब से संतुष्ट नहीं कर पाई और इसके उलट गुस्सा कर CBI अधिकारियों पर भड़क गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Aug 2020 1:22:40

ड्रग्स से जुड़े सवालों के कारण CBI अधिकारियों पर भड़कीं रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई के हाथ में और लगातार इससे जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही हैं। आज सीबीआई द्वारा सुशांत की बहन मीतू सिंह से पूछताछ की जाएगी। इससे पहले लगातार तीन दिन तक रिया से पूछताछ की गई। कुल मिलाकर अब तक रिया से 26 घंटे की पूछताछ हो गई है। ऐसे में रविवार की पूछताछ के दौरान जब रिया चक्रवर्ती से ड्रग्स से जुड़े सवाल किए गए तो वे अपने जवाब से संतुष्ट नहीं कर पाई और इसके उलट गुस्सा कर CBI अधिकारियों पर भड़क गई। रविवार को पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती का व्यवहार सीबीआई अधिकारियों के साथ अच्छा नहीं रहा।

इस दौरान रिया से कई सवाल पूछे गए जिसमें से उन्होंने कुछ का जवाब दिया और कुछ को उन्होंने टालने की कोशिश की। इसके साथ ही बताया ये भी जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने कुछ सवालों पर सीबीआई अधिकारी नुपुर प्रसाद से बहस की। पूछताछ के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया भी गया। पैसे खर्च करने के सवाल पर रिया ने कहा कि सुशांत खुद उन्हें शापिंग कराते थे। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने सैमुअल मिरांडा से सुशांत के डेबिट कार्ड का पिन क्यों हासिल किया, तो इस पर रिया कोई जवाब नहीं दे पाईं।

news,latest news,sushant singh rajput,sushant singh rajput news,sushant singh rajput murder,rhea chakraborty,cbi,cbi investigation

सीबीआई अब सुशांत की बहन मीतू सिंह से पूछताछ करेगी। फिलहाल सिर्फ मीतू को बुलाया गया है। बाकी किसी को समन नहीं भेजा गया है। इसके बाद सुशांत की दूसरी बहन प्रियंका सिंह और उनके पति सिद्धार्थ से भी पूछताछ होगी। जांच टीम अगर इनके बयानों से संतुष्ट नहीं होती है तब सुशांत की बहनों और रिया, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज सिंह, दीपेश को आमने सामने बैठाकर सवाल पूछा जाएगा।

उधर, गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्या को ईडी ने समन किया है। ईडी उससे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 अगस्त यानी कल पूछताछ करेगी। मुंबई रवाना होने से पहले गौरव आर्या ने कहा कि वह सुशांत से कभी नहीं मिला है। हां, 2017 में एक बार उसकी मुलाकात रिया चक्रवर्ती से हुई थी। गौरव की तलाश में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने भी कई जगह छापेमारी की थी। माना जा रहा है कि जल्द ही नारकोटिक्स टीम भी उससे पूछताछ करेगी। रिया से ड्रग्स की बातचीत में गौरव का नाम सामने आया था। एनसीबी जल्द रिया का ब्लड सैंपल ले सकती है। एनसीबी ने रिया और उनके भाई शोविक समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत