न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत सिंह केस / आज ED के सामने पेश नहीं होंगी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती

सुशांत केस में ईडी ने रिया चक्रवर्ती को 7 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। रिया से उनकी प्रॉपर्टी और सुशांत संग लेन-देन को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Aug 2020 9:53:03

सुशांत सिंह केस / आज  ED के सामने पेश नहीं होंगी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार पुलिस की रिक्वेस्ट पर सीबीआई ने गुरुवार को 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच अपने हाथों में ले ली है। सीबीआई ने सुशांत की गर्लफ्रैंड रहीं रिया चक्रवर्ती समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। इनमें रिया के पिता इंद्रजीत, मां संध्या, भाई शोविक, सहयोगी सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी शामिल हैं। जांच के लिए सीबीआई ने SIT का गठन किया है। इस टीम को गुजरात केडर के आईपीएस मनोज शशिधर हेड कर रहे हैं। यह वही एसआईटी है, जिसे विजय माल्या और वीआईपी चॉपर घोटाले की जांच की थी। इन्वेस्टिगेशन टीम की अगुआई एसपी नूपुर प्रसाद लीड करेंगी। नूपुर प्रसाद अभी सृजन घोटाले और जर्नलिस्ट उपेंद्र राय का मामला भी देख रही हैं। सुशांत केस में ईडी ने रिया चक्रवर्ती को 7 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। रिया से उनकी प्रॉपर्टी और सुशांत संग लेन-देन को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं।

आज ED के सामने पेश नहीं होंगी रिया

रिया चक्रवर्ती को आज यानी शुक्रवार को ईडी के सामने पेश होना था। लेकिन अब वे प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होंगी। रिया ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का हवाला देकर अपील की है कि तब तक के लिए उनके बयान को दर्ज ना किया जाए। रिया को ईडी का समन व्हाट्सएप पर मिला था, एक्ट्रेस ने इसका जवाब ईडी को मेल कर दिया है। सुशांत के दोस्त और क्रिएटिव कंटेंट मैनेजर को भी एजेंसी ने समन भेजा है। उन्हें शनिवार को ईडी के सामने पेश होना है।

बिहार के आईपीएस ऑफिसर को क्वारनटीन से छोड़ा गया

सुशांत सिंह मामले की जांच के लिए बिहार से मुंबई आए पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने क्वारनटीन से रिलीज कर दिया है। मालूम हो, बीएमसी के अधिकारियों ने उन्हें मुंबई आने पर जबरन क्वारनटीन कर दिया था। बीएमसी के इस कदम की काफी आलोचना हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी सुनवाई के दौरान कहा था कि इससे गलत संदेश गया है। बिहार के डीजीपी ने भी इसपर नाराजगी जताई थी। गुरुवार को मुंबई आई पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम बिहार लौट गई है।

सुशांत की बिजनेस मैनेजर से पूछताछ करेगी ED

ED ने सुशांत सिंह राजपूत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को समन भेजा है। उन्हें शुक्रवार को यानी आज ईडी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना होगा। बता दें, श्रुति मोदी का नाम पटना में सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में शामिल है। गुरुवार को जो FIR सीबीआई ने फाइल की है, उसमें भी श्रुति मोदी का नाम शामिल है।

ईडी ने सैमुअल से 9 घंटे सवाल किए

सुशांत के सहयोगी रहे सैमुअल मिरांडा से गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लगातार दूसरे दिन 9 पूछताछ की। ईडी ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। सुशांत के परिवार ने रिया पर अभिनेता के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगाया था। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

सुशांत सिंह राजपूत की पर्सनल डायरी से गायब मिले कुछ पन्ने

उधर, सुशांत की पर्सनल डायरी हाथ लगी हैं, जिसमें वे अपने निजी अनुभव और आगे की प्लानिंग को लिखा करते थे लेकिन डायरी के कुछ पन्ने गायब हैं। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह इस डायरी का जिक्र कर चुके हैं, उन्होंने कहा था कि डायरी के मिलने के बाद कई राज खुल सकते हैं। टाइम्स नाउ ने दावा किया उसको सुशांत की पर्सनल डायरी मिली है, जिसके कुछ पन्ने फटे हुए हैं। चैनल का दावा है कि डायरी में एक नाम का जिक्र है, जिसके बाद के पन्ने गायब कर दिए गए हैं। जो एक बार फिर से मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है। सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी अपने हाल ही में दिए इंटरव्यूज में कहा था कि सुशांत पर्सनल डायरी लिखता था। अंकिता ने तब बताया था कि जब सुशांत उनके साथ थे तब भी उन्होंने आने वाले पांच सालों की प्लानिंग डायरी में की थी और अगले पांच सालों में वो काम किए भी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत