न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को झटका, जमानत देने से किया इंकार

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कथावाचक आसाराम (Asaram Bapu) को यौन शोषण मामले में जमानत देने से इंकार कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 July 2019 2:31:29

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को झटका, जमानत देने से किया इंकार

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कथावाचक आसाराम (Asaram Bapu) को यौन शोषण मामले में जमानत देने से इंकार कर दिया है। उच्चतम न्यायलय का कहना है कि गुजरात ट्रायल कोर्ट में चल रही सुनवाई जब तक पूरी नहीं हो जाती तब तक उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती है. इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात ट्रायल कोर्ट से जल्द इस मामले की सुनवाई पूरी करने को भी कहा है. बता दें कि आसाराम बापू ने कोर्ट से गुजरात के सूरत रेप केस में जमानत देने की मांग की थी।

सुनवाई के दौरान गुजरात सरकार के वकील सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उच्चतम न्यायलय में न्यायमूर्ति एन वी रमन की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया कि आसाराम के खिलाफ चल रहे सूरत रेप केस में अभी 210 गवाहों के बयान दर्ज होने बाकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार आसाराम की याचिका को खारिज करते हुए पीठ ने कहा कि निचली अदालत की सुनवाई जारी रखेगी और गुजरात हाई कोर्ट द्वारा कही गई बातों से प्रभावित नहीं होगी।

इससे पहले सूरत की रहने वाली दो बहनों ने आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं के खिलाफ अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की थीं और उन पर अन्य आरोपों के साथ बलात्कार का आरोप लगाया था। रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी बहन ने आरोप लगाया था कि जब वह आसाराम के अहमदाबाद वाले आश्रम में रह रही थी तो 1997 से 2006 के बीच आसाराम ने उसका बालत्कार किया था। वहीं छोटी बहन ने आरोप लगाते हुए कहा था कि सूरत के जहांगीपुरा में बने आश्रम में 2002 से 2005 के बीच आसाराम के बेटे नारायण साई ने उसका रेप किया था।

इससे पहले आसाराम के बेटे नारायण साई को सूरत की एक अदालत ने 30 अप्रैल 2019 को दुष्कर्म के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने इसके साथ ही नारायण साई पर 5 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया था।

बता दें कि रेप केस में दोषी आसाराम जोधपुर की जेल में बंद हैं और वह आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। वहीं आसाराम के बेटे नारायण साई भी रेप केस में दोषी हैं और वो भी 2013 से ही लाजपोर जेल में बंद हैं। इससे पहले बीते वर्ष आसाराम ने राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पास अपनी दया याचिका की गुहार लगाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान का दावा फेल! सीजफायर के दिन अमेरिका ने किया खेला, ईरान ने कहा – शर्तों का हुआ उल्लंघन
पाकिस्तान का दावा फेल! सीजफायर के दिन अमेरिका ने किया खेला, ईरान ने कहा – शर्तों का हुआ उल्लंघन
अमेरिकी रक्षा मंत्री का बड़ा दावा, ‘ईरान ने सीजफायर के लिए मांगी भीख ’
अमेरिकी रक्षा मंत्री का बड़ा दावा, ‘ईरान ने सीजफायर के लिए मांगी भीख ’
अब न युद्ध रुकेगा न वार्ता होगी? ईरान ने लगाए गंभीर आरोप, कहा – '24 घंटे में सीजफायर की तीन शर्तें टूट गईं'
अब न युद्ध रुकेगा न वार्ता होगी? ईरान ने लगाए गंभीर आरोप, कहा – '24 घंटे में सीजफायर की तीन शर्तें टूट गईं'
AAP के विवाद के बीच राघव चड्ढा ने दिया बड़ा इशारा, क्या उठाएंगे धमाकेदार कदम?
AAP के विवाद के बीच राघव चड्ढा ने दिया बड़ा इशारा, क्या उठाएंगे धमाकेदार कदम?
दिल्ली में IAS अफसरों के बड़े फेरबदल, फाइनेंस से उद्योग विभाग तक ताबड़तोड़ ट्रांसफर, प्रशासन में हड़कंप
दिल्ली में IAS अफसरों के बड़े फेरबदल, फाइनेंस से उद्योग विभाग तक ताबड़तोड़ ट्रांसफर, प्रशासन में हड़कंप
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
मोहम्मद शमी की नई खतरनाक गेंद, बल्लेबाजों में दहशत! LSG कोच ने किया खुलासा
मोहम्मद शमी की नई खतरनाक गेंद, बल्लेबाजों में दहशत! LSG कोच ने किया खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी खेल ने ईशान किशन और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, IPL में बनी नई सनसनी
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी खेल ने ईशान किशन और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, IPL में बनी नई सनसनी
Video: आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज मुकाबला, डेविड मिलर की भूल और दिल्ली की 1 रन से हार
Video: आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज मुकाबला, डेविड मिलर की भूल और दिल्ली की 1 रन से हार
IPL में BCCI का सख्त फैसला, मैदान में एंट्री पर लगा प्रतिबंध; नए नियम से खिलाड़ियों पर कड़ी पाबंदी
IPL में BCCI का सख्त फैसला, मैदान में एंट्री पर लगा प्रतिबंध; नए नियम से खिलाड़ियों पर कड़ी पाबंदी
IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस की पहली जीत से अंक तालिका में हलचल, बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस की पहली जीत से अंक तालिका में हलचल, बड़ा उलटफेर
जोस बटलर का धमाका, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल
जोस बटलर का धमाका, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल
IPL में बाउंसर का नियम: एक ओवर में गेंदबाज कितनी बार कर सकता है शॉर्ट बॉल का इस्तेमाल?
IPL में बाउंसर का नियम: एक ओवर में गेंदबाज कितनी बार कर सकता है शॉर्ट बॉल का इस्तेमाल?