न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुनंदा पुष्‍कर हत्‍याकांड: बतौर आरोपी शशि थरूर पर चलेगा मुकदमा, 7 जुलाई को कोर्ट में होंगे पेश

सुनंदा पुष्‍कर हत्‍याकांड मामले में दिल्‍ली की अदालत ने पुलिस की चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Jun 2018 4:19:41

सुनंदा पुष्‍कर हत्‍याकांड: बतौर आरोपी शशि थरूर पर चलेगा मुकदमा, 7 जुलाई को कोर्ट में होंगे पेश

सुनंदा पुष्‍कर हत्‍याकांड मामले में दिल्‍ली की अदालत ने पुलिस की चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है। जिसके बाद शशि थरूर के लिए मुसीबत बढ़ गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शशि थरूर को समन भेजा है और 7 जुलाई को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। शशि थरूर पर इस मामले में बतौर आरोपी केस चलेगा।

थरूर पर आत्महत्या के लिए उकसाने यानी आईपीसी 306 और वैवाहिक जीवन में क्रूरता यानि 489A का आरोप है। दिल्‍ली पुलिस की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने कहा कि शशि थरूर के खिलाफ इन धाराओं में केस चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। इस मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने कोर्ट में दो अर्जी लगाई हैं। पहली में उन्होंने कहा कि इस केस में दिल्ली पुलिस ने जो अपने अफसरों की विजिलेंस जांच कराई थी।

वो कोर्ट में पेश की जाए, क्योंकि अफसरों ने सबूतों से छेड़छाड़ की है जिसका जिक्र विजिलेंस रिपोर्ट में भी है। दूसरी अर्जी में उन्होंने कहा कि ये मामला हत्या का है इसलिए हत्या के तहत ट्रायल चले। अब इन दोनों अर्जी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। इस पर भी कोर्ट 7 जुलाई को सुनवाई करेगी। 7 जुलाई को बतौर आरोपी कोर्ट में पेश होना होगा। कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को समन जारी कर कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। आपको बता दें कि सुनंदा की मौत के 4 साल बाद 14 मई को दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
चार्जशीट के मुताबिक
अभियोजन पक्ष के वकील ने कोर्ट में कहा कि सुनंदा की शादी को 3 साल 3 महीने हुए थे और दोनों की ये तीसरी शादी थी। दोनों में झगड़ा आम था, एयरपोर्ट पर भी उनके बीच झगड़ा हुआ। झगड़े की बातें सुनंदा ने कई दोस्तों को बताई थी। गवाहों ने बताया कि वो डिप्रेशन के चलते अस्पताल में भर्ती हुई। उनके पास एलपरेक्स के 27 टेबलेट मिले थे, उन्होंने कितने लिए पता नहीं। मौत एलपरेक्स के ज़हर से हुई। सुनंदा ने मौत से पहले शशि थरूर को 2 मेल लिखे जिसमें लिखा था, 'मैं मरना चाहती हूं'। सुनंदा को शक था कि शशि थरूर के किसी और से रिश्ते हैं इसलिए वो ज्यादा डिप्रेशन में थी। शशि थरूर लगातार उनकी अनदेखी कर रहे थे, सुनंदा का फ़ोन नहीं उठा रहे थे। सुनंदा ने शशि थरूर से बातचीत करने की हर कोशिश की लेकिन जब वो सफल नहीं हो सकी तो फिर उसने सोशल मीडिया और दोस्तों का सहारा लिया और एंटी डिप्रेशन दवाएं लेनी शुरू कर दीं। सुनंदा ने मौत से पहले जो सोशल मीडिया में शेयर किया, पुलिस ने उसे मौत से पहले का बयान माना। सुनंदा ने मौत से पहले अपने दोस्तों से शशि थरूर से संबंधों को लेकर कई बातें बताई थीं, पुलिस ने उन दोस्तों के बयान दर्ज किए हैं।जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुई है। कुल मिलाकर पुलिस का दावा है कि शशि थरूर के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद