न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुदीक्षा भाटी केस में बड़ा खुलासा - घटना के बाद आरोपियों ने मॉडिफाई करा ली थी बुलेट

पुलिस को वो सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसमें दीपक और राजू बुलेट पर सवार दिख रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Aug 2020 1:45:08

सुदीक्षा भाटी केस में बड़ा खुलासा - घटना के बाद आरोपियों ने मॉडिफाई करा ली थी बुलेट

बुलंदशहर (Bulandshahr) एसआईटी की टीम ने सुदीक्षा भाटी (Sudiksha Bhati Death Case) के मौत मामले में बुलेट सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी ये मिली है कि यह घटना छेड़छाड़ या स्टंट नहीं था, बल्कि टैंकर को बचाने के चक्कर में सड़क हादसा हुआ था। पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं जिससे पता चलता है कि ये सिर्फ एक दुर्घटना थी। आरोपी ने घटना के बाद बुलेट को मॉडिफाई करवा दिया था। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक आरोपी दीपक की बुलेट से सुदीक्षा भाटी की बाइक टकरायी थी जिसमें छात्रा की मौत हो गई थी। पुलिस को वो सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसमें दीपक और राजू बुलेट पर सवार दिख रहे हैं।

बुलेट को मॉडिफाई कराई

बुलंदशहर पुलिस ने जारी बयान में रविवार को बताया कि सीसीटीवी से पता चलता है कि फुटेज में दिख रहे दीपक के बुलेट से ही हादसा हुआ है। दीपक सोलंकी और राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में दीपक ने कबूल किया है कि उसने घटना के बाद बुलेट को मॉडिफाई कराई थी। पुलिस के मुताबिक दीपक ने स्वीकार किया है कि उसकी बुलेट से उस बाइक में टक्कर लगी थी जिस पर सुदीक्षा बैठी हुई थीं।

पुलिस के अनुसार दीपक ने बताया कि टक्कर लगने के बाद बाइक पर पीछे बैठी लड़की गिर पड़ी थी। दीपक ने यह बात स्वीकार की है कि अचानक बुलेट के आगे एक टैम्पू आकर रुक गया जिससे उसे इमर्जेंसी ब्रेक लगानी पड़ गई। टैम्पू अचानक ब्रेक लेकर उसके सामने रुका जिससे बुलेट में इमर्जेंसी में ब्रेक लगानी पड़ी। पुलिस के मुताबिक इमर्जेंसी ब्रेक लगाए जाने की वजह से पीछे से आ रही बाइक बुलेट से जा टकराई। इस बाइक पर सवार सुदीक्षा भाटी नीचे गिर पड़ीं जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने यह भी बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा बुलेट दीपक सौलंकी का ही था। लेकिन दीपक ने हादसे की वजह से डरकर बुलेट को छिपा दिया। घटना के एक दिन बाद उन्होंने बुलेट को दूसरे रंग से रंगवा दिया जबकि इंडिकेटर, साइलेंसर, नंबर प्लेट आदि बदलवा दिए ताकि पुलिस गाड़ी की पहचान न कर पाए। गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा के डेरी स्केनर गांव निवासी स्कॉलर छात्रा सुदीक्षा भाटी की 10 अगस्त को बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया था, जब परिजनों की ओर से छेड़छाड़ की वजह से मौत होने जैसी बातें कही।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल