न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : पीपीई किट मांगने पर मेडिकल छात्रा को मिली गोली मारने की धमकी, विडियो बना छत से लगाई छलांग, इलाज जारी

उसने पीपीई किट की मांग की तो उसे गोली मारने की धमकी दी गई जिसके चलते उसने छत से छलांग लगा ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 Aug 2020 5:20:05

उत्तर प्रदेश : पीपीई किट मांगने पर मेडिकल छात्रा को मिली गोली मारने की धमकी, विडियो बना छत से लगाई छलांग, इलाज जारी

कोरोना से इस जंग में कोरोना वॉरियर का महत्वपूर्ण योगदान हैं जो फ्रंटलाइन में खड़े होकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना वॉरियर की सुरक्षा प्रशासन और अस्पताल की किम्मेदारी बनती हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में प्राइवेट वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में एक मेडिकल छात्रा के साथ उत्पीडन देखने को मिला। जब उसने पीपीई किट की मांग की तो उसे गोली मारने की धमकी दी गई जिसके चलते उसने छत से छलांग लगा ली। पीड़ित ने छत से कूदने से पहले वीडियो भी बनाया है।

उसका आरोप है कि, कोविड-19 वार्ड में ड्यूटी करने के लिए उसने पीपीई किट की मांग की थी। लेकिन उसे धमकाया गया। कहा गया कि, अगर वह ड्यूटी नहीं करेगी तो उसे गायब कर दिया जाएगा। गोली मार दी जाएगी। कैरियर भी बर्बाद कर दिया जाएगा। छात्रा का इलाज जारी है। इस घटना को लेकर पीड़ित के साथियों में आक्रोश है। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि, इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है।

कॉलेज से किया था जीएनएम का कोर्स, अब वहीं कर रही जॉब

थाना तिलहर क्षेत्र के वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज की छात्रा कल्पना ने बताया कि, उसने जीएनएम कोर्स करने बाद मेडिकल कॉलेज में ही जाॅब करना शुरू कर दिया था। सैलरी के नाम पर महज पांच हजार रुपए मिलते हैं। उसका हेल्थ इंश्योरेंस भी नहीं है। कोविड हास्पिटल में ड्यूटी लगा दी गई है। वह ड्यूटी करने से मना नहीं कर रही है। लेकिन सैलरी भी बढ़ाना चाहिए। छात्रा ने आरोप लगाया है कि, कॉलेज प्रबंधन ने पिछले कई दिन से खाना तक देना बंद कर दिया है। मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया जा रहा है।

साथियों ने किया प्रदर्शन

वीडियो जारी करने के बाद मंगलवार की शाम छात्रा ने कॉलेज की छत से छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद कुछ महिला कर्मियों ने तत्काल छात्रा को गोद में उठाया और उसे एंबुलेंस तक लेकर गईं। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस घटना के बाद अन्य कर्मियों ने धरना शुरू कर दिया है।

कॉलेज प्रबंधन ने साधी चुप्पी

एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम ने बताया कि छात्रा ने कूदने से पहले एक वीडियो वायरल किया था, घायल का इलाज किया जा रहा है। छात्रा के आरोपों की जांच कराई जा रही है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एसके शुक्ला, एमएस केजी पाल और डॉ राकेश आर्य पर धारा 342, 596 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एसके शुक्ला से बात करने की कोशिश की तो वह मीडिया से बचते नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका